Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय समस्तीपुर

    निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    और अंततः ईडी ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है ईडी ने पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ की अचल संपत्ति को अंतरिम रूप से अटैच कर लिया है. इसमें रांची के बरियातू में मौजूद पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर और दो जमीन शामिल हैं. वर्तमान में पूजा सिंघल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं. ईडी ने मनरेगा घोटाला में उन्हें मई माह में ही गिरफ्तार किया था. 5 मई को छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल के सीए के आवास से 19 करोड़ बरामद किये गये थे.

     

    आपको बता दें कि पूजा सिंघल महज 21 साल की उम्र में यूपीएसपी की परीक्षा पास कर आईएएस बनी थीं. उनपर खूंटी में हुए 18.06 करोड़ के मनरेगा घोटाला मामले में कमीशन लेने का आरोप था. इस मामले में कई एफआईआर दर्ज हुए थे. बाद में चतरा और पलामू की डीसी रहते हुए भी उनके खातों में पैसे आए थे. जांच के दौरान ईडी ने केस को टेकओवर कर लिया था. इसी मामले में 6 मई को उनके तमाम ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. उनसे पूछताछ के बाद ईडी ने 11 मई 2022 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

     

    उनके खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में ईडी ने 5 जुलाई को प्रोसिक्यूशन कंपलेन फाइल किया था. इस मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है.28 नवंबर को ही ईटीवी भारत ने यह जानकारी दे दी थी कि किसी भी समय पूजा सिंघल की अचल संपत्ति अटैच की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह ने ईडी को बताया था कि वह अपनी अवैध कमाई को पल्स अस्पताल में खपाती थीं. पल्स अस्पताल के जरिए फर्जी बिल बनाकर ब्लैक मनी को व्हाइट किया जाता था.

     

    इस अस्पताल के निर्माण में 42 करोड़ से ज्यादा रू खर्च हुए थे लेकिन कागज पर सिर्फ 3.19 करोड़ दिखाया गया था. सूत्रों के मुताबिक मनरेगा घोटाला में शामिल खूंटी के तत्कालीन जेई राम विनोद सिन्हा, शशि प्रकाश, जय किशोर और राजेंद्र कुमार जैन की भी संपत्ति अटैच करने की तैयारी चल रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर रेलवे स्टेशन में प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय में यात्रियों से शुल्क लिये जाने के के विरोध में सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे को लिखा पत्र
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    May 21, 2026

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    May 21, 2026

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    पश्चिम बंगाल OBC कोटा: नए फैसले से सुलगती सियासी बिसात

    ठाणे में RPI नेता अशोक कांबले का निधन, हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    भारत की नई धुरी: रोम से बढ़ी बेचैनी, बीजिंग-इस्लामाबाद को झटका

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.