Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर में भीषण हादसा: LPG और CNG ट्रक में टक्कर, 20 गाड़ियां जलीं, 150 लोग झुलसे
    Headlines राष्ट्रीय

    जयपुर में भीषण हादसा: LPG और CNG ट्रक में टक्कर, 20 गाड़ियां जलीं, 150 लोग झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जयपुर में भीषण हादसा: LPG और CNG ट्रक में टक्कर, 20 गाड़ियां जलीं, 150 लोग झुलसे
    जयपुर. अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई, जब रसायन से भरा एक ट्रक अन्य ट्रकों से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में 20 से अधिक गाड़ियां जल गईं और करीब 150 लोग झुलस गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। भांकरोटा थाना प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया है। झुलसे हुए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। हादसे में कितने ट्रक प्रभावित हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

     

     

    सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि 300 मीटर के दायरे में खड़े वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। कई वाहन चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाईवे के नीचे से गुजरने वाली एलपीजी गैस पाइपलाइन को तुरंत बंद कर दिया गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। दमकल की कई गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

     

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा टैंकर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हाईवे पर यातायात को बंद कर दिया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए कदम उठाए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    Next Article आरएसएस प्रमुख ने समावेशी समाज की वकालत की, नये विवादों पर नाराजगी जताई

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.