Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग तथा डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास के संयुक्त तद्भावधान में सम्मान समारोह आयोजित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बेगूसराय रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग तथा डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास के संयुक्त तद्भावधान में सम्मान समारोह आयोजित

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग तथा डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास के संयुक्त तद्भावधान में सम्मान समारोह आयोजित

    प्रभा सम्मान रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और न्यास की तरफ से 11000 की राशि देकर सम्मानित किया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग तथा डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास के संयुक्त तद्भावधान में आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सुचित्रा सिन्हा, रिपोर्टर मानव अधिकार आयोग झारखंड ने बाल अधिकारों पर चर्चा की और कहा कि बच्चों के अधिकार जन्म से लेकर मृत्यु तक चलते हैं जिसका उन्हें पता नहीं होता है। स्कूल में नामांकन के समय साक्षात्कार लेना बच्चों के अधिकार का हनन है। शिक्षा का अधिकार हर बच्चे को है ।उन्होंने कहा कि बच्चों में जैसे-जैसे प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे आत्महत्या भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बाल अधिकार पर विस्तार से चर्चा की।
    विशिष्ट अतिथि करनल प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि बाल मनोविज्ञान को समझे बिना बाल साहित्य का सृजन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को चित्रों वाले कहानियां और किताबें अधिक आकर्षित करती हैं इसलिए बाल साहित्य में रंगीन आकर्षक चित्रों का होना भी आवश्यक है।

    कार्यक्रम के आरंभ में डॉक्टर जूही समर्पित ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सहयोग एक संस्था नहीं बल्कि एक वृहद परिवार है जहां एक दूसरे के साथ मिलजुल कर लोग साहित्य सृजन करते हैं।
    डॉ मुदिता चंद्र चंद्र अध्यक्ष सहयोग ने बाल लेखन प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 100 प्रविष्टियां आई थी और निर्णायकों ने उनमें से तीन कहानी और चार कवियोँ का चयन किया। वैदुष्यमणि वीणा रानी श्रीवास्तव पुरस्कार प्रतिष्ठित कथाकार नोएडा से आई श्रीमती मीनू त्रिपाठी को 11000 की राशि के साथ सम्मान पत्र और अंगवस्त्र दिया गया। प्रभा सम्मान रंभा कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और न्यास की तरफ से 11000 की राशि देकर सम्मानित किया गया। विधायक माननीय सरजू राय जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए उन्होंने वीणा रानी श्रीवास्तव के पारिवारिक और घनिष्ठ संबंधों की चर्चा की । उन्होंने कहा कि मानवाधिकार से संबंधित योजनाओं को सरकार के द्वारा वास्तविक धरातल पर लाना चाहिए।

    कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में डेट संस्था के द्वारा अनुज कुमार के निर्देशन में “गधे की बारात” नाटक की प्रस्तुति की गई ।जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। डेट के कलाकारों को तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसेनजित तिवारीजी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्रीमतीजी सुधा गोयल जी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का समापन देश वंदना के साथ नीलांबर चौधरी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के सभी सदस्यों की भूमिका रही।

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग तथा डॉक्टर वीना रानी श्रीवास्तव न्यास के संयुक्त तद्भावधान में सम्मान समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना चुनावी फायदा लेने का हेमंत सरकार का लोक लुभावन है: प्रमुख राम किशोर मुर्मू
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत सोनारी में रहने वाले 834 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी

    Related Posts

    छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर में दो दिन स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

    October 27, 2026

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम

    चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर में दो दिन स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    मीडिया में खबर चलने के बाद जागा प्रशासन, कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही दो पटाखा दुकानें बंद

    *मिनरल कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा

    बोलानी में गजलक्ष्मी पूजा जारी, 56 वर्षों से चली आ रही परंपरा

    आदित्यपुर में छठ घाटों की सफाई का आगाज, दिवाली तक पूरा होगा अभियान

    ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की लंबी तलाश खत्म

    जनता दरबार में उठे जमीन, आवास और पेयजल से जुड़े मुद्दे

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! आदित्यपुर में विवाहिता की मौत पर बवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.