Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होली पर तेज हवाओं के साथ बारिश का साया
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    होली पर तेज हवाओं के साथ बारिश का साया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। होली पर मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई।

    मध्यप्रदेश में येलो अलर्ट : मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। प्रदेश के पश्चिमी भाग में ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई। राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी मंगलवार को ऐसा मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि समेत गरज के साथ छीटें पड़ने की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

    गुजरात में तेज हवाओं के साथ बारिश : गुजरात में भी होलिका दहन से पहले सोमवार को अलग-अलग शहरों में तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ी। सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और उत्तरी गुजरात ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश से आम के साथ ही गेहूं, चना आदि फसलों को नुकसान की आशंका है।

    कैसा है दिल्ली का मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने दिन में शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

    अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हिमपात भी संभव है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्मचारियों का डीए बढ़ाने से सीएम ममता बनर्जी का इंकार, कहा- मेरा सिर काट दो फिर भी संभव नहीं
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.