Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 27, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    चाण्डिल : नारायण प्राइवेट आईटीआई में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

     

    इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पंडित नेहरू के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण उन्हें “चाचा नेहरू” के नाम से भी जाना जाता है।

     

    संस्थान के प्राचार्य जयदीप पांडे ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम में शांतिराम महतो, देवाशीष मंडल, भगत लाल तेली, पवन महतो, संजीत कुमार महतो, गौरव महतो एवं कृष्ण पद महतो सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त
    Next Article मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.