बड़ौदा घाट पर बदबू और गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था फेल राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने उठाई आवाज, 10 दिन में कार्रवाई की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:पवित्र और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बड़ौदा घाट आज बदहाल सफाई व्यवस्था का शिकार बन गया है। राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने घाट की दुर्दशा पर गहरी नाराज़गी जताते हुए जनस्वास्थ्य और धार्मिक भावना से जुड़ी गंभीर चिंता जाहिर की है।

व्हाट्सएप शिकायत तंत्र भी विफल 01 मार्च 2025 से सफाई व्यवस्था में बदलाव, नए संवेदकों की नियुक्ति और व्हाट्सएप आधारित शिकायत प्रणाली लागू किए जाने के बावजूद घाट की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। नालियाँ जाम हैं, बदबूदार पानी चारों ओर फैला है, और घाट की सीढ़ियाँ कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी परिषद ने प्रशासन और नगर निकाय से 10 दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। अन्यथा परिषद कानूनी व प्रशासनिक दोनों स्तरों पर आंदोलनात्मक कार्रवाई करेगी।

