Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला खरसावां की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला खरसावां की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निदेशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डि.सि.ड़ी, ए.जी.एम एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ की बैठक

    *विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा कर ससमय राशन उठाव करने तथा 25 सितम्बर तक अगस्त एवं सितम्बर माह का राशन वितरण कराने के दिए गए निदेश*

    जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार झा ने समाहरणालय स्थित सभागार में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डीसीडी, एजीएम एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक कर विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में सभी एम.ओ को क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राशन वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने तथा 25 सितंबर तक अगस्त एवं सितंबर माह का शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

    इस दौरान डी. एस. ओ. प्रमोद कुमार झा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, किरासन, चीनी, नमक वितरण इत्यादि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कुछ डीलरों के द्वारा राशन वितरण के दौरान कही कम वजन, कही अधिक रेत लेने तथा आमजनों के साथ दूव्यवहार करने की सूचना प्राप्त हो रही है ऐसे डिलरों को चेतावनी दे अन्यथा लिखित शिकायत पाए जाने पर ऐसे डिलरों के खिलाफ त्वरित करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना लाभार्थियों का हक है और लाभ प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान सभी एम ओ से वार्ता करते हुए प्रखंड कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए नए गोदाम निर्माण के प्रस्ताव एवं पुराना गोदाम किस कारण से उपयोग नहीं किया जा रहा है का प्रकलन तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही, वही क्षेत्र में आ रही समस्या समाधान पर बिंदुवार चर्चा करते हुए उसके समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निर्देश पर 02 अक्टूबर के शुभ अवसर पर जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित।

    पेंटिंग की स्कैन पीडीऍफ़ कॉपी को जिला सड़क सुरक्षा के email Id- Roadsafety.seraikela@gmail.com पर भेज सकते है, इच्छुक प्रतिभागी।

    उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के विषय पर नागरिकों में जागरूकता फैलाने हेतु आगामी गांधी जयंती 02 अक्टूबर के शुभ अवसर पर सराइकेला जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।

    *पेंटिंग का विषय है:-*

    *1 फैशन के स्वैग में सड़क सुरक्षा की अवहेलना करता युवावर्ग*

    *2 दैनिक गतिविधियों के बीच सड़क सुरक्षा*

    दोनो में से किसी भी एक विषय पर पेंटिंग कर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर लिख कर पेंटिंग की scan pdf कॉपी को जिला सड़क सुरक्षा के email Id- Roadsafety.seraikela@gmail.com पर भेज सकते है। इच्छुक प्रतिभागी भाग लेने हेतु 02 अक्टूबर तक अपना पेंटिंग A4 साइज पेपर या A3 साइज पेपर में बनाकर भेजे।
    चयनित विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। जिसमे प्रथम आने वाले विजेता को 2500 रुपया द्वितीय विजेता को 1500 रुपया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1000 रुपया की राशि देकर पुरुस्कृत किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेकेंड हैंड कार डीलर के द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़ी कर बेचे जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई
    Next Article जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, जिला योजना कार्यकारिणी एवं जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.