Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    *एसपी मनीष ने कहा इस बड़ी वारदात के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है*

    *क्राइम रिपोर्टर – नितेश सिंह राजपूत*

    *बेगूसराय।* नगर थाना क्षेत्र में होटल के बंद कमरे में एक महिला के साथ मारपीट, हैवानियत और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

    नगर थानाध्यक्ष के अनुसार पीड़िता ने सोमवार देर शाम लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर कांड संख्या 451/26 दिनांक 28 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। BNS के साथ IT एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

    पीड़िता ने बताया कि घटना 27 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। वह स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को ऋण दिलाने के काम से निकली थी। रास्ते में पड़ोसी विक्रम सहनी मिला जो मोटरसाइकिल पर बैठाकर अलका सिनेमा के पास ले गया, जहां पहले से रोहित कुमार मौजूद था।

    आरोप है कि बातचीत के बहाने उसे होटल ब्लू डायमंड ले जाया गया। कमरे में पहुंचते ही दरवाजा बंद कर हथियार का भय दिखाकर मारपीट और जबरन दुष्कर्म किया गया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा गया।

    पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और होटल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी मनीष ने बताया कि एक आरोपी विक्रम सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार
    Next Article बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    Related Posts

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    September 29, 2026

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    बिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार कथित साजिशकर्ता गिरफ्तार

    सोनारी में शुरू हुई निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा

    favorite rest article 772392

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.