Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार्रवाई भी बेअसर*

    *बखरी (बेगूसराय)।*
    तमाम फरमान और छापेमारी के बाद भी बखरी का नदैल घाट जिस्मफरोसी के दलदल से बाहर नहीं निकल पा रहा है। रविवार 27 सितंबर कि रात 16 साल की किशोरी का चकलाघर से भागकर बाजार में मिलना, इस नर्क की सच्चाई को फिर उजागर कर गया।
    बाहर से झोपड़ियों और किराये के कमरों की बस्ती दिखने वाला बखरी का नदैल घाट, अंदर से आज भी उसी नर्क में जी रहा है।
    उक्त चकलाघर से भागी नाबालिक इस उदाहरण का पुख्ता सबूत है कि तमाम फरमान और पुलिस कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस हैं।
    *सामाजिक पहल भी बेअसर*
    दिसंबर 2025 में सामाजिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया गया था। एक दर्जन गांवों के लोगों ने महापंचायत कर इस अनैतिक धंधे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया था। तय हुआ था कि नहीं मानने पर जुर्माना, सामाजिक बहिष्कार और कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई। लेकिन चोरी-छिपे यह धंधा अंदर ही अंदर चलता रहा।
    *बाहर की बेटियां, मजबूरी का जाल*
    पुलिस रेस्क्यू और स्थानीय लोगों की मानें तो यहां की अधिकतर लड़कियां स्थानीय नहीं हैं। झारखंड, बंगाल, नेपाल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, पटना से नौकरी और शादी का झांसा देकर लाया जाता है। पिछले एक साल में इस नरकीय दलदल से बचने के लिए कई नाबालिग छत से कूदकर इधर उधर के रास्ते पब्लिक के सहयोग से जीवन सुरक्षित करने के लिए पुलिस के सारण में गये और अपनी नरकीय जीवन को सुरक्षित किये।
    स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही नदैल चौक एवं अंदरूनी कमरों में संदिग्ध गतिविधि बढ़ जाती है।
    *सिर्फ देह व्यापार नहीं, नशे का अड्डा भी*
    ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका अब सिर्फ देह व्यापार का नहीं, नशा और अपराध का अड्डा बनता जा रहा है। हाल ही में नदैल चौक से नशे की हालत में कई युवक पकड़े गए थे, उनकी कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई थीं।
    *निष्कर्ष -*
    यह सिर्फ पुलिस का विषय नहीं, सामाजिक सवाल है। जब तक पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास, बच्चों की शिक्षा और पहचान के संकट पर ठोस काम नहीं होगा, और तस्करों पर स्थायी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक नदैल घाट की ये बदनाम गलियां आबाद रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान
    Next Article *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    Related Posts

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    September 29, 2026

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    बिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार कथित साजिशकर्ता गिरफ्तार

    सोनारी में शुरू हुई निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा

    favorite rest article 772392

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.