Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गौशाला में खोला कोरोना सेंटर, मरीजों को दे रहे दूध और गोमूत्र से बनी दवाएं
    Headlines संवाद विशेष

    गौशाला में खोला कोरोना सेंटर, मरीजों को दे रहे दूध और गोमूत्र से बनी दवाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. गुजरात में गौशाला के अंदर एक कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है. बनासकांठा जिले के इस सेंटर में मरीजों का इलाज आयुर्वेदिक दवाओं से किया जा रहा है. खास बात ये है कि ये दवाइयां गाय की दूध और गोमूत्र से तैयार की जा रही है. यहां कोराना के उन मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें इस वायरस के हल्के लक्षण हैं. इस कोविड सेंटर को ‘वेदालक्षन पंचगव्य आयुर्वेद कोविड आइसोलेसन सेंटर’ का नाम दिया गया है. फिलहाल यहां 7 मरीजों का इलाज चल रहा है.

    गौशाला के ट्रस्टी मोहन जाधव ने बताया कि कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने बाद इन मरीजों को यहां भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘हमने इस सेंटर की शुरुआत 5 मई को की थी. दीसा तालुका के एक गांव के 7 मरीजों को भर्ती कराया गया है. यहां 8 आयुर्वेदिक दवाओं से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इन दवाओं को गाय के दूध, घी और गोमूत्र से तैयार किया गया है.’

    पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा का इस्तेमाल

    यहां मुख्य रूप से Covid-19 लक्षणों वाले रोगियों के इलाज के लिए पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘ हम गौ तीर्थ’ का उपयोग करते हैं जो ‘देसी’ गायों और अन्य जड़ी बूटियों के मूत्र से बनता है. यहां खांसी का इलाज होता है और यहां हम गोमूत्र आधारित दवा का उपयोग करते हैं. हमारे पास एक प्रतिरक्षा बूस्टर च्वनप्राश ’है जो गाय के दूध से बनता है.’

    मुफ्त इलाज

    इस सेंटर में मरीजों से इलाज के लिए कोई पैसे नहीं लिए जा रहे हैं. यहां 24 घंटे दो आयुर्वेदिक डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसके अलावा इस सेंटर में MBBS डॉक्टरों की भी सलाह ली जा रही है. जिन मरीजों को एलोपैथिक दवाओं की जरूरत पड़ रही है उन्हें इसकी डोज़ भी दी जा रही है. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही गुजरात सरकार ने गांव को लोकल कोविड सेंटर बनाने की सलाह दी थी. अब तक पूरे राज्य में 10 हज़ार से ज्यादा वोविड सेंटर बनाए जा चुके है. इन सेंटर्स में करीब 1 लाख 20 हजार बेड है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में क्यों नहीं खुला कांग्रेस का खाता, खुले दिमाग से सोचने की जरूरत: सोनिया गांधी
    Next Article अंगूरी रसमलाई

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.