Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं खुला कांग्रेस का खाता, खुले दिमाग से सोचने की जरूरत: सोनिया गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं खुला कांग्रेस का खाता, खुले दिमाग से सोचने की जरूरत: सोनिया गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति की बैठक में हाल ही में आए विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों पर चर्चा हुई. सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमें खुले दिमाग से यह समझने की जरूरत है कि कांग्रेस केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रही और पश्चिम बंगाल में खाता क्यों नहीं खोल पाई. उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावों में पराजय का कारण बने हर पहलू पर गौर करने के लिए छोटा समूह गठित किया जाएगा.

    उन्होंने कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की डिजिटल बैठक में यह भी कहा कि वह इस चुनावी हार के कारणों पर विचार करने के लिए एक छोटे समूह का गठन करना चाहती हैं. सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इन गंभीर झटकों का संज्ञान लेने की जरूरत है. यह कहना कम होगा कि हम बहुत निराशा हैं. मेरा इरादा है कि इन झटकों के कारण रहे हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटे का समूह का गठन करूं और उससे बहुत जल्द रिपोर्ट ली जाए.

    उन्होंने कहा कि हमें इसे समझना होगा कि हम केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रहे तथा बंगाल में हमारा खाता तक क्यों नहीं खुला? इन सवालों के कुछ असहज करने वाले सबक जरूर होंगे, लेकिन अगर हम वास्तविकता का सामना नहीं करते, अगर हम तथ्यों को सही ढंग से नहीं देखते तो हम सही सबक नहीं लेंगे.

    सोनिया गांधी ने कहा कि जब हम गत 22 जनवरी को मिले थे, तो हमने फैसला किया था कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जून के मध्य तक पूरा हो जाएगा. चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव कार्यक्रम तय किया है.

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये चुनाव नतीजे स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि हमें अपनी चीजों को दुरुस्त करना होगा. गौरतलब है कि असम और केरल में सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही कांग्रेस को हार झेलनी पड़ी. वहीं पश्चिम बंगाल में उसका खाता भी नहीं खुल सका. पुडुचेरी में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा जहां कुछ महीने पहले तक वह सत्ता में थी. तमिलनाडु में उसके लिए राहत की बात रही कि द्रमुक की अगुवाई वाले उसके गठबंधन को जीत मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के मेरठ में पूरे परिवार को जहर देकर फरार हुआ पति, पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर
    Next Article गौशाला में खोला कोरोना सेंटर, मरीजों को दे रहे दूध और गोमूत्र से बनी दवाएं

    Related Posts

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 27, 2026

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    मारवाड़ी युवा मंच जादूगोड़ा की नई टीम ने संभाली कमान, रक्तदाताओं को हेलमेट देने की अनूठी पहल

    नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रसेन भवन में पहली बार सजा आनंद उत्सव मेला, सीआरपीएफ डीआईजी ने किया उद्घाटन

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

    नशा मुक्ति अभियान का समापन, समाहरणालय से साकची तक निकली मानव श्रृंखला

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.