बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस में विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को विधायक निधि से पूर्ण करीब 52 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। योजनाओं से सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने भक्तिनगर में मुख्य मार्ग के दोनों ओर पेवर्स ब्लॉक, पौधारोपण व सौंदर्यीकरण, श्री देवस्थान के सामने घाट निर्माण, श्री राम आश्रम में तार की बाउंड्री व लोहे के गेट, बर्मामाइंस हिंद आश्रम के बाउंड्रीवॉल मरम्मत, लक्ष्मीनगर रोड नंबर-1 में नाली मरम्मत, मनीफीट ओड़िया बस्ती में सड़क निर्माण तथा सार्वजनिक कुएं के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं भी जानीं।
पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार जारी है। सड़क, नाली, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, राजेश सिंह पप्पु, राकेश सिंह, गुरु गोविंद सिंह आजाद, दीपक झा, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, शशि सिंह, पवन नाग, कपूरा सुंडी, मीना पात्रो, निरमा, हीरा देवी, लक्ष्मीकांत तिवारी, महेश यादव, छोटू पांडेय, आशीष पांडेय, पवन चौधरी, विक्की ठाकुर, प्रदीप सिंह, सुजल राय, साहिल समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

