Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंगूरी रसमलाई
    Uncategorized

    अंगूरी रसमलाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीठा शायद ही कोई हो जिसे पसंद न हो. यही वजह है कि अक्‍सर हम बाहर से मिठाई मंगाते हैं तो कभी खुद घर पर भी बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार घर पर कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है रसमलाई. इसके अलग टेस्‍ट की वजह से इसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. तो इस बार आप घर पर अंगूरी रसमलाई ट्राई कीजिए. यह रसमलाई नॉर्मल रसमलाई से थोड़ी अलग होती है, क्‍योंकि इसमें छैना के छोटे-छोटे बॉल्‍स डाले जाते है. अंगूरी रसमलाई एक मशहूर उत्तर भारतीय मिठाई है. इसका जायका सबको अच्‍छा लगता है. फिर चाहे त्‍योहार हो या फिर स्‍वाद में लगाना हो मीठे का तड़का, तो आइए जानें अंगूरी रसमलाई बनाने का आसान तरीका-

    सामग्री

    दूध- डेढ़ लीटर

    कंडेंस्ड मिल्क- 1/3 कप

    नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

    चीनी-1 कप

    इलायची- 4

    केसर- 1 चुटकी

    गार्निश के लिए कटे हुए बादाम और पिस्ता

    विधि

    अंगूरी रसमलाई को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पैन में दूध गर्म करना होगा. फिर इसमें एक उबाल आने के बाद नींबू का रस मिलाएं और दूध को गाढ़ा होने दें. एक कपड़े का इस्‍तेमाल करके गाढ़ा दूध निकाल दें और नींबू के रस से छुटकारा पाने के लिए इसे पानी से धो लें. आपका छैना तैयार है. दूसरी तरफ, बचे हुए एक लीटर दूध को अलग पैन में गर्म करें. फिर इसमें केसर, चीनी, कटे हुए बादाम और इलायची पाउडर मिलाएं और दूध को आधा होने तक उबालें. अब छैना को सॉफ्ट आटे की तरह गूंधें. फिर, इस मिश्रण से छोटी-छोटी शेप की बॉल्‍स बना लें और इन्‍हें अपनी हथेलियों से दबाएं.

    फिर एक पैन में चार कप पानी गर्म करें और इसमें डेढ़ कप चीनी डालें. इसे उबाल लें. जब चीनी का पानी उबलने लगे, तब उसमें तैयार की हुई बॉल्‍स डालें और कुछ मिनट तक पकने दें. कुछ मिनटों के बाद, बॉल्‍स को बाहर निकालें और उन्हें दूध के मिश्रण के बॉउल में डाल दें जो आपने पहले तैयार किया था. आपकी अंगूरी रसमलाई तैयार है. अब इसे 5-6 घंटे या रात भर के लिए ठंडा करें. इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करें और दिवाली पर इसका मजा लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौशाला में खोला कोरोना सेंटर, मरीजों को दे रहे दूध और गोमूत्र से बनी दवाएं
    Next Article दो शाही इमामों ने की मुस्लिम समुदाय से अपील, घरों में ही अदा करें ईद की नमाज़

    Related Posts

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    October 7, 2026

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    October 7, 2026

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.