लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची आम बागान में राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026 का भव्य आयोजन 10 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है, जिसमें देश भर के कारीगर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा की समृद्ध परंपरा को सहेजने और उसे वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से देश भर में ऐसे आयोजन किए जाते रहे हैं। झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में इस बार का राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026 खास इसलिए भी है क्योंकि यह रक्षा बंधन के त्योहारी सीजन में खरीदारी का एक अनूठा मंच प्रदान कर रहा है।
राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026: आयोजन विवरण
राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट कॉटन और सिल्क एक्सपो 2026 का आयोजन 10 अगस्त 2026 से आमबगान मैदान, साकची, जमशेदपुर में किया जा रहा है।
इस एक्सपो में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कारीगरों एवं हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद आदि प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे ।
आयोजन का उद्देश्य कारीगरों एवं छोटे व्यवसायियों को सीधे ग्राहकों तक पहुंच उपलब्ध कराना और पारंपरिक भारतीय कला एवं शिल्प को बढ़ावा देना है। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो के संचालक श्री मनीष यादव एवं रजनीश यादव ने संयुक्त रूप से कहा की रक्षा बंधन के अवसर पर शहरवासियों के लिए यह एक ही स्थान पर विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति से जुड़े उत्पादों की खरीदारी का अवसर होगा, जहाँ हैंडलूम एवं हैंडिक्राफ्ट के उत्पादों पर 20% की विशेष छुट उपलब्ध होगी ।
राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट में सहारनपुर फर्नीचर, खोर्जा क्रोकरी, भदोई कारपेट, मेरठ खादी, भागलपुर सूट एवं साडी, बनारसी साडी, फैंसी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ी, फैंसी ज्वेलेरी से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया जाएगा । आयोजकों ने जमशेदपुर एवं आसपास के लोगों से इन दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा को प्रोत्साहित करने की अपील की है । इन आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को देश के विभिन्न क्षेत्रों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों से परिचित कराना तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
ज्ञात रहे कि ऑटो एक्सपो का भी आयोजन साकची आम बागान मैदान मे किया जा रहा है । जो की 28 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक चलेगा जिसमे कार, दोपहिया वाहन, तीन पाहिया वाहन, ई रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहान, कमर्शियल वाहान, ऑटो पार्ट, एक्सेसरीज एवं नई पीढ़ी की मोबिलिटी से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया जायेगा ।
एंट्री पास फ्री है एवं पार्किंग की समुचित वयवस्था भी है ।
हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं और सहायता के बारे में अधिक जानने के लिए एमएसएमई मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मेले न केवल कारीगरों की आय बढ़ाते हैं बल्कि उपभोक्ताओं को भी उचित मूल्य पर प्रामाणिक उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। साकची आम बागान का विशाल मैदान इस बार हजारों आगंतुकों की मेजबानी के लिए तैयार है, जहां सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह आयोजन न केवल खरीदारी का सुनहरा अवसर है बल्कि भारतीय पारंपरिक कला और शिल्प को जीवंत रखने का एक सराहनीय प्रयास भी है। राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026 जैसे मेले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं और कारीगरों को सीधे बाजार तक पहुंच प्रदान करते हैं। जमशेदपुर वासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनें और स्थानीय कारीगरों का हौसला बढ़ाएं।

