ग्राम प्रधान सम्मान एवं वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
डूमरिया : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर
डुमरिया प्रखंड मे ग्राम प्रधान सम्मान एवं वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष हिन्दुराम हाॅसदा के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए। पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान के साथ चौपाल लगा कर प्रशिक्षण एवं विस्तार से चर्च की गयी। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू ने ग्रामसभा के महत्व पर प्रकाश डाला,
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया पर प्रकाश डाला, कार्यकारी अध्यक्ष शिवनाथ मांडी ने महंगाई पर केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए एवं प्रखंड अध्यक्ष हिन्दुराम हांसदा ने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त किए。

