घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ, 17 अक्टूबर तक चलेगा सत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 14 अक्टूबर 2025: 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 14 से 17 अक्टूबर तक जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के पहले दिन मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम/वीवीपैट संचालन, वोटर टर्नआउट प्रबंधन, सामान्य त्रुटियों के समाधान सहित निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी चरणों एवं मतदान दिवस (11 नवंबर) के दौरान उच्च दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

