Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में बढ़ते नशापान, असामाजिक गतिविधियों और हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ गीता थिएटर जमशेदपुर (ग्रेट इंडियन थिएटर एसोसिएशन) ने जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत प्रत्येक रविवार शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशे और अपराध के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    इस संबंध में नाट्य ट्रस्ट के सचिव सह नागरिक सुरक्षा (पूर्वी सिंहभूम) के सदस्य प्रेम कुमार दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर की विभिन्न बस्तियों में बढ़ते ब्राउन शुगर, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन, चापड़बाजी तथा आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।

    संस्था ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवाओं में हिंसा और गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ऐसे माहौल को बदलने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से कला और रंगमंच के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

    गीता थिएटर की ओर से जिला प्रशासन से अभियान के संचालन के लिए प्रशासनिक अनुमति, परिवहन सहयोग, स्थानीय पुलिस के समन्वय तथा जिला प्रशासन के सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में संस्था को शामिल करने का अनुरोध किया गया है।

    संस्था की अध्यक्ष गीता कुमारी ने शहर के नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों से इस अभियान में भागीदारी की अपील की है।

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना
    Next Article 5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    Related Posts

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    July 28, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    July 28, 2026

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    विस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

    झारखंड में आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना के लिए एमओयू

    असम बाढ़: PM मोदी ने की राहत कार्यों की समीक्षा

    विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर आनंद मार्ग ने बांटे 300 पौधे

    गिरिडीह में चोरों का आतंक: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लाखों की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.