Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के साकची मोहंडम लाइन निवासी रफीक उर्फ रिंकू ने चाईबासा के बड़ा बाजार निवासी जहांगीर आलम पर दोस्ताना कर्ज लौटाने में आनाकानी और धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। रफीक के बिजनेस पार्टनर मोहम्मद खालिद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब तीन महीने पहले जहांगीर आलम ने उनसे दोस्ताना संबंधों के आधार पर 560000 लाख उधार लिए थे। सुरक्षा के तौर पर जहांगीर ने ₹5.60 लाख का एक ब्लैंक चेक भी उन्हें दिया था।

    रफीक का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो जहांगीर ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जहांगीर ने कथित तौर पर कहा कि जब तक पूरी राशि वापस नहीं कर देते, तब तक उनकी कार और मोबाइल फोन को गिरवी के रूप में अपने पास रख लें।

    रफीक का कहना है कि बाद में जहांगीर आलम ने पलटकर उनके खिलाफ थाने में गाड़ी और मोबाइल छीनने (छिनतई) का मामला दर्ज करा दिया। वहीं, जब रफीक ने अपने पास मौजूद चेक को बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया।

    रफीक उर्फ रिंकू ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल यह मामला दोनों पक्षों के बीच वित्तीय लेन-देन और आरोप-प्रत्यारोप का है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक
    Next Article मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    Related Posts

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    July 28, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    July 28, 2026

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    विस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

    झारखंड में आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना के लिए एमओयू

    असम बाढ़: PM मोदी ने की राहत कार्यों की समीक्षा

    विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर आनंद मार्ग ने बांटे 300 पौधे

    गिरिडीह में चोरों का आतंक: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लाखों की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.