Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा :दोस्त की जान बचाने कुआं में उतरे मकसूद अंसारी की कुआं में गिरने से मौत,दो युवक गंभीर रूप से घायल
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा :दोस्त की जान बचाने कुआं में उतरे मकसूद अंसारी की कुआं में गिरने से मौत,दो युवक गंभीर रूप से घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा :दोस्त की जान बचाने कुआं में उतरे मकसूद अंसारी की कुआं में गिरने से मौत,दो युवक गंभीर रूप से घायल

     

    गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के बेलाबार गांव में दोस्त की जान बचाने कुआं में उतरे मकसूद अंसारी की कुआं में गिरने से मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दाेनों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वकील मियां का पुत्र कैफ राजा किसी बात को लेकर गुस्से में घर वालों को डराने के लिये रात्रि में ही घर के समीप स्थित कुएं में लगे डीजल पंप के पाइप के सहारे नीचे उतर गया।

     

     

    इसके बाद परिजनों को कुएं से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। कुएं में डूबने के चीख-पुकार सुनकर गांव के दर्जनों लोग उसकी जान बचाने के लिये कुएं के समीप आ पहुंचे।।जहां कैफ राजा की जान बचाने पहुंचे मकसूद अंसारी एवं मकसूद अंसारी कुएं में रस्सी के सहारे नीचे उतरकर कैफ को लेकर रस्सी और बांस के सहारे ऊपर ला रहे थे। इसी बीच मोहम्मद कैफ उपर आने से मना करते हुए मकसूद अंसारी की पकड़ से अपने आप को छुड़ाने लगा।

     

     

    इसी बीच दोनों में खींचातानी में दोनों का हाथ कुएं के ऊपर आने से महज आठ फीट नीचे ही रस्सी से छूट गया और दोनों 50 फीट नीचे गहरे कुएं के जा गिरे। जहां मुमताज अंसारी के पुत्र मकसूद अंसारी का सिर पत्थर से लग जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि मोहम्मद कैफ डीजल पंप के पाइप में जाकर फंस गया। वहीं तीसरा युवक मकसूद अंसारी कुएं में कम पानी होने की वजह से नीचे बैठा रहा। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

     

     

    तथा मृतक मकसूद अंसारी एवं दोनों घायलों को बड़ी मशक्कत से कुएं से बाहर निकलवा कर इलाज के लिये भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने मकसूद अंसारी को मृत घोषित कर दिया एवं दोनों घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुये गढ़वा रेफर कर दिया। इस घटना में अपने दोस्त को बचाने गये युवक की जान जाने से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन महोत्सव के अवसर पर विधानसभा कूटे, धुर्वा के समीप करम वृक्ष का पौधा लगाया
    Next Article प्रधानमंत्री ने ‘अग्निपथ’ पर सरासर झूठ बोला है, भ्रम फैला रहे हैं: खरगे

    Related Posts

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.