Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गजेन्द्र फोगाट को मिला “हरियाणवी कला गौरव सम्मान”, संजय राठी ने किया सम्मानित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गजेन्द्र फोगाट को मिला “हरियाणवी कला गौरव सम्मान”, संजय राठी ने किया सम्मानित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गजेन्द्र फोगाट को मिला “हरियाणवी कला गौरव सम्मान”, संजय राठी ने किया सम्मानित

    हरियाणवी संस्कृति और मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए मिला सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रोहतक, 5 अक्टूबर।

    रोहतक की श्रीराम रंगशाला में आयोजित एक भव्य समारोह में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने हरियाणवी पॉप गायक एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के ओ.एस.डी. गजेन्द्र फोगाट को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें हरियाणवी कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा युवाओं को अपनी मातृभाषा और परंपराओं से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

     

    संजय राठी ने इस अवसर पर कहा कि – “गजेन्द्र फोगाट ने हरियाणवी कला को नई दिशा दी है। उनका संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हरियाणवी अस्मिता और पहचान का प्रतीक बन चुका है। हाल ही में लॉन्च हुआ उनका नया गीत ‘सक्सेस वाली लाइन’ देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि आज की युवा पीढ़ी भी अपनी जड़ों और संस्कृति से गहराई से जुड़ी है।”

     

    सम्मान ग्रहण करते हुए गजेन्द्र फोगाट ने कहा – “यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। संजय राठी जी और मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स ने मेरे प्रयासों को जिस तरह सराहा है, वह मुझे और अधिक समर्पण के साथ काम करने की शक्ति देगा। मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि हरियाणवी भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले।”

     

    कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, साहित्यकार और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. देहराज, सुक्रपाल, बलदेव मल्होत्रा, गजेन्द्र मल्होत्रा, संजीव बिधा, समर्थ, सोनू कुंडू, प्रदीप बहामनी और जयभगवान सहित कई समाजसेवी व सांस्कृतिक कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

     

    समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने गजेन्द्र फोगाट के गीतों की सराहना की और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान को सराहनीय बताया।

    गजेन्द्र फोगाट को मिला “हरियाणवी कला गौरव सम्मान” संजय राठी ने किया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच का विजया मिलन एवं सम्मान समारोह, मदन मोहन सिंह हुए सम्मानित
    Next Article जमशेदपुर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर जांच और राहत सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Related Posts

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    June 3, 2026

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.