जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच का विजया मिलन एवं सम्मान समारोह, मदन मोहन सिंह हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से रविवार को विजया मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से नेताजी सुभाष समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह को उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
समाज के लोगों ने मदन मोहन सिंह के शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि झारखंड और बिहार के शिक्षा जगत में उनके योगदान का कोई सानी नहीं है। साथ ही समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष विकास सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, सेवानिवृत डीएसपी आरएन सिंह, उपाध्यक्ष दीपू सिंह और महासचिव अनिल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

