Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सैनिक शैलेंद्र कुमार शैली की कलम से
    Headlines मेहमान का पन्ना साहित्य

    पूर्व सैनिक शैलेंद्र कुमार शैली की कलम से

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयहिंद 🇮🇳
    पहले मिलकर दुश्मन से बदला ले लो
    शैल सियासत बाद में भी हो सकती है ..

    कृपया !भगवान के लिए ,अब इस शेर में भी हिंदू – मुस्लिम ,या कोई और एंगल निकाल कर ज्ञान वमन करने मत लग पड़िएगा।क्योंकि बेशक इस हमले को एक सोची समझी साजिश के तहत एक सर्टेन स्ट्रेटेजी के तहत , मज़हबी रंग देने की कोशिश की गई है ताकि देश के अंदर के मौजूदा हालात का फ़ायदा उठाया जा सके ,देश को जलाया जा सके।मेरी नज़र में ये हमला भारत की अस्मिता पर हमला है ,जिसका माकूल ज़वाब दिया जाना चाहिए और शीघ्र दिया जाना चाहिए।मैं ने फौज़ में रहते हुए एक लम्बा वक्त गुज़ारा है कश्मीर में ..बारह वर्षों का अर्सा अच्छा खासा अर्सा होता है ,किसी क्षेत्र विशेष को जानने समझने का। जाना समझा है मैं ने कश्मीर को ,कश्मीरियों को ,कश्मीर के अंदर बाहर के दुश्मनों को , कश्मीर को लेकर नापाक पाक की कारस्तानियों को , वहां की terrain को भी , और वहां तैनात हिफाजती अमलों की मुश्किलों और उनकी सीमाओं को भी । बेशक , दुश्मन के इशारे पर अपने ही देशवासियों के सीनों में गोलियां पैवस्त करने वालो का साथ देने वाले गद्दार भी हमारे अंदर ही छुपे बैठे हैं ,और वो भी इस गुनाह के उतने ही जिम्मेदार हैं जितना बाहरी दुश्मन ,लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम पहाड़ पर पत्थरों से ठोकर खाकर अंगूठा लहूलुहान कर लेने का बदला अपने घर में मसाला पीसने वाली सिलौटी से लेने लगें। हां,इन गद्दारों का भी इलाज़ होना चाहिए और भीड़ के सामने होना चाहिए ,ताकि ऐसी हरकतों का अंजाम सभी को पता हो ।फैसला ऑन स्पॉट ..
    सरकार बहादुर निर्णय करें ..तारीख तय करें और फिर हो जाने दें एक बार .. जयजयकार 🇮🇳🚩 । खूंटी पर अपनी वर्दियां लटका चुके हम भूतपूर्व सैनिक भी बैठे हैं तैयार …हो जाए यलगार …

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैं ये आतंकी देश पर धब्बा
    Next Article एक्सपोजर विजिट के लिए जिला के 25 स्कूल किए गए चयनित

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.