Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल के पूर्व कर्मचारी और विस्थापित मंगल सोरेन ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Business Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल के पूर्व कर्मचारी और विस्थापित मंगल सोरेन ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskMay 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल के पूर्व कर्मचारी और विस्थापित मंगल सोरेन ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    यूसीआईएल के पूर्व कर्मचारी और विस्थापित मंगल सोरेन ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि वह आदिवासी और गरीब परिवार से हैं। ऊंची पकड़ नहीं होने के कारण उन्हें यूसीआईएल से निकाला गया। वर्ष 2018 में प्रबंधन ने उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर नौकरी से हटा दिया। आरोप था कि उन्होंने किसी कर्मचारी से मारपीट की और प्रबंधन के खिलाफ काम किया। मंगल सोरेन ने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने किसी को मारा था तो पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की गई।
    उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारियों ने आपस में कमेटी बनाकर जांच की और रिपोर्ट के आधार पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया। उस समय उनका कोई राजनीतिक या प्रशासनिक संपर्क नहीं था। इसलिए उन्हें आसानी से बाहर कर दिया गया। पिछले 5-6 साल से वह किसी तरह परिवार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने उनके बच्चों को भी स्कूल से निकाल दिया। उनकी बेटी को पढ़ाई से वंचित कर दिया गया। स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी नहीं दिया गया, जिससे वह किसी और स्कूल में दाखिला नहीं ले सकीं।
    मंगल सोरेन ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है। अभी तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। उन्होंने सवाल किया कि जब तक फैसला नहीं आता, तब तक उनकी बेटी को शिक्षा से क्यों रोका जा रहा है। बेटी की उम्र बढ़ रही है, लेकिन वह घर में बैठी है। अगर वह केस जीतते हैं तो उन्हें मुआवजा मिलेगा, लेकिन शिक्षा का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कौन करेगा।
    उन्होंने यूसीआईएल में ऊंची पैरवी रखने वाले गोपीनाथ दास का भी जिक्र किया। कहा कि गोपीनाथ दास पर ओवर टाइम ओर यात्रा 56 लाख के घोटाले का आरोप था। सीआईडी और सीबीआई ने जांच की। उन्हें जेल भी जाना पड़ा। फिर भी उन्हें दोबारा नौकरी पर रख लिया गया। क्योंकि उनके भाई ऊंचे पद पर हैं और बड़े अधिकारियों से संबंध हैं। मंगल सोरेन ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, न ही पुलिस में शिकायत हुई। फिर भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर सकते हैं। उन्होंने प्रबंधन से

    यूसीआईएल के पूर्व कर्मचारी और विस्थापित मंगल सोरेन ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों से मकान बनाने का मामला ने पकड़ा तूल
    Next Article दक्षिण घाघीडीह पंचायत मंडप का हुआ उद्घाटन,ग्रामीण विकास की ओर एक मजबूत कदम: संजीव सरदार

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.