मकर संक्रांति पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व सुधा गुप्ता ने दी शुभकामनाएँ, पारंपरिक गुड़–चूड़ा-दही के साथ मनाया पर्व
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने कदमा स्थित अपने आवास पर पारंपरिक गुड़–चूड़ा–दही ग्रहण कर प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और श्रम के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति और परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति और टुसू परब जैसी लोक परंपराएँ हमारी जड़ों से जुड़ाव को दर्शाती हैं और जीवन की सादगी, सौहार्द तथा आपसी प्रेम का संदेश देती हैं। ऐसे पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कामना की कि यह पर्व राज्य के हर नागरिक के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मिठास लेकर आए तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक और पारंपरिक माहौल में मकर संक्रांति का उल्लास देखने को मिला।

