Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, विदेशों से आ रहे कॉल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, विदेशों से आ रहे कॉल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, विदेशों से आ रहे कॉल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिष्टूपुर सर्किट हाउस एरिया में रहने वाले आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष सह उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले को लेकर परिजनों और पुलिस की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है


    देवांग गांधी के बयान पर बिष्टूपुर थाना में एक व्हाट्सएप नंबर +62 83194765544 और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में फिरौती के लिए बेटे के अपहरण का आरोप लगाया गया है. दावा किया जा रहा है कि उक्त मोबाइल नंबर इंडोनेशिया का है. कैरव गांधी के अपहरण की सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कैरव की बरामदगी के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है

    इस एसआईटी में चार डीएसपी, तीन थाना प्रभारी सहित सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अज्ञात नंबरों से फोन कर फिरौती की मांग की जा रही है. कॉल विदेशों से आने की भी जानकारी सामने आई है. फिरौती नहीं देने पर कैरव गांधी की हत्या करने की धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी तकनीकी और मानवीय पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है.

    उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं विदेशों से आ रहे कॉल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा, फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर वसूली करने वाला ठग गिरफ्तार
    Next Article मकर संक्रांति पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व सुधा गुप्ता ने दी शुभकामनाएँ, पारंपरिक गुड़–चूड़ा-दही के साथ मनाया पर्व

    Related Posts

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    September 9, 2026

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    September 9, 2026

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वय पर जोर

    प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.