Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा निकालेगी विशाल पदयात्रा,
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा निकालेगी विशाल पदयात्रा,

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा निकालेगी विशाल पदयात्रा,

    ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर बैठक में बनी रणनीति

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

    ● नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से प्रारंभ होगी पदयात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस और विपक्ष की राजनीति और उसके विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ राजनीतिक मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इसी क्रम में आगामी 5 नवंबर को जमशेदपुर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के माध्यम से पार्टी विपक्ष के आधारहीन विरोध प्रदर्शनों, संवैधानिक संस्थाओं पर उठाए जा रहे सवालों और देश को अस्थिर करने की कथित राजनीति का जवाब जनता के बीच रखेगी। पदयात्रा की तैयारियों, आवश्यक चर्चा एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित क्यू रोड में जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं संगठन महामंत्री पवन साय का विशेष मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। इस दौरान पदयात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आमजनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    बैठक में विषय प्रवेश एवं स्वागत संबोधन करते हुए महानगर अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा ने बताया कि 5 नवंबर को विशाल पदयात्रा साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से प्रारंभ होगी। इसमें धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा सहित केंद्रीय नेतृत्व के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से विपक्ष के आधारहीन विरोध प्रदर्शनों और दोहरे राजनीतिक मापदंडों का जनता के बीच जवाब देगी। पार्टी जनसंपर्क के माध्यम से विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे और उसकी राजनीति के वास्तविक स्वरूप को उजागर करेगी। कांग्रेस अपनी सुविधा के अनुसार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करती है, जबकि देश की प्रबुद्ध जनता उसके चाल, चरित्र और चेहरे को भली-भांति पहचान चुकी है।

    वहीं, संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक तैयारियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आमजनों को पदयात्रा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

    बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष आज अपनी राजनीतिक हताशा में लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं पर अनर्गल सवाल खड़े कर रहे हैं। जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम एवं अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र की हुंकार और अराजकता की हार के संकल्प के साथ निकाली जाएगी।

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से विपक्ष के आधारहीन विरोध प्रदर्शनों और देश को अस्थिर करने के मंसूबों का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता, समर्पण और सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया।

    बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, राजन सिंह, मेनका सरदार, मीरा मुंडा, दुलाल भुइयां ,अमरप्रीत सिंह काले, राजेश शुक्ला, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, अनिल मोदी, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र,राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, काली शर्मा,संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, सागर राय, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, चिंटू सिंह, शशांक शेखर समेत विभिन्न मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*शिकायत के बाद सुधरी जियो की इंटरनेट सेवा, मानुषमुड़िया के उपभोक्ताओं को मिली राहत*
    Next Article पटाखों की बिक्री के लिए तय होंगे स्थल, छठ घाटों पर गोताखोर और सीसीटीवी की व्यवस्था

    Related Posts

    नशे से दूरी का पाठ, कानून और सेहत की बात

    October 31, 2026

    *सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ एनआईटी में मना राष्ट्रीय एकता दिवस

    October 31, 2026

    कांग्रेस ने इंदिरा और पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नशे से दूरी का पाठ, कानून और सेहत की बात

    *सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ एनआईटी में मना राष्ट्रीय एकता दिवस

    कांग्रेस ने इंदिरा और पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

    चिराग के जन्मदिन पर 45 पाउंड का केक कटा

    पटाखों की बिक्री के लिए तय होंगे स्थल, छठ घाटों पर गोताखोर और सीसीटीवी की व्यवस्था

    5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा निकालेगी विशाल पदयात्रा,

    *शिकायत के बाद सुधरी जियो की इंटरनेट सेवा, मानुषमुड़िया के उपभोक्ताओं को मिली राहत*

    नुक्कड़ नाटक से गीता थिएटर ने दिया भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश

    छठ व्रतियों की सेवा में गांधी घाट पर निःशुल्क शिविर लगाएगा नाई संघ

    साकची में भाजपा कार्यालय के सामने दो वाहनों की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों में तीखी नोकझों

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.