Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर हुए जदयू में शामिल, तमाड़ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    Breaking News झारखंड राजनीति

    झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर हुए जदयू में शामिल, तमाड़ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024Updated:September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर हुए जदयू में शामिल, तमाम से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    झारखंड के पूर्व मंत्री गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू में शामिल हो गए। यह दूसरे पूर्व मंत्री है जिन्होंने झारखंड में जदयू का दामन थामा है। इसे पहले पूर्व मंत्री सरयू राय भी जदयू में शामिल हुए हैं। अब राजा पीटर के जदयू में शामिल होने से साफ है कि इस बार झारखंड विधानसभा उपचुनाव में जदयू तमाड़ से भी प्रत्याशी उतारेगी और वह राजा पीटर होंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा से जदयू का गठबंधन लगभग फाइनल हो चुका है जदयू को भाजपा दो सीट दे रही है।

     

    एक जमशेदपुर पूर्वी सीट जिससे शेड्यूल आए वर्तमान में निर्दलीय विधायक है। दूसरी सीट तमाड़ पर भी राजा पीटर के जदयू में शामिल होते ही मुहर लग गई है। बताते चले कि दिल्ली में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा ने जनता दल (यूनाइटेड) केंद्रीय कार्यालय, 7 जंतर मंतर रोड में गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, झारखंड जद (यू) के पूर्व प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र महतो और झारखण्ड जद (यू) के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

     

     

    राजा पीटर सबसे पहले शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव में हराकर चर्चा में आए थे।जदयू नेता व पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद तमाड़ सीट पर उपचुनाव हुआ था। तब झारखंड के तत्कालीन सीएम और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को उन्होंने हरा दिया था। जिसके बाद 2009 में शिबू सोरेन की अगुवाई वाली सरकार गिर गई थी। झारखंड के पूर्व मंत्री व तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या की साजिश का आरोप राजा पीटर पर लगा है।

     

     

    एनआईए ने रमेश सिंह मुंडा की हत्या के नौ साल बाद इसका खुलासा किया था। जिसमें कहा गया था कि राजा पीटर ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में रमेश सिंह की हत्या कराने के लिए नक्सलियों को 5 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद 10 अक्टूबर 2017 को एजेंसी ने राजा पीटर को गिरफ्तार किया था। करीब 6 साल तक जेल में बंद रहने के बाद दिसंबर 2023 में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को लेकर खरगे की टिप्पणी अत्यंत खराब और अपमानजनक है: भाजपा
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने विश्व ह्रदय दिवस पर टाॅपिक ” हाइपरटेंशन और तनाव के कारण उपजने वाली ह्दय की समस्याएं” विषय पर आयोजित किया सेमिनार

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.