Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची  हिंसा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कमजोर नेतृत्व का परिणाम, कहा- हिंसा में पीएफआई की भूमिका से इनकार नही किया जा सकता
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    रांची  हिंसा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कमजोर नेतृत्व का परिणाम, कहा- हिंसा में पीएफआई की भूमिका से इनकार नही किया जा सकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची  हिंसा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कमजोर नेतृत्व का परिणाम, कहा- हिंसा में पीएफआई की भूमिका से इनकार नही किया जा सकता

    जमशेदपुर। रांची में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई के हाथ से इनकार नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आगाह करने के बावजूद हेमंत सरकार ने किसी तरह की तैयारी नहीं की। इसका नतीजा हुआ कि राजधानी राँची में उपद्रवी घंटों उत्पात मचाने में सफल रहे। मंदिरों पर हमले हुए और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। ऐसे अक्षम मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और अपनी पार्टी से किसी वरिष्ठ और सक्षम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उपरोक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। शनिवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सरकार को कमजोर और अक्षम मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि हमारे समय भी असामाजिक तत्वों द्वारा राजधानी राँची का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था, लेकिन मैंने खुद मोर्चा संभाला और शहर की सड़कों पर उतरकर स्थिति को नियंत्रण में किया था। उन्होंने कहा कि सरकार केवल कार्यालय में बैठकर और आदेश देकर नहीं चलाई जाती है। लोकसेवक के दायित्व का पालन करते हुए कभी मोर्चे पर भी जाना पड़ता है। लेकिन ऐसा लगता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य की जनता के दुःख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है। इस तरह की घटना से नुकसान हमेशा समाज के गरीब तबके के लोगों का ही होता है। श्री दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के सत्ता मे आने के बाद से आये दिन राज्य मे असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, पहले लोहरदगा और अब राँची। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अवैध माईनिंग, कोयला और अवैध बालू खनन चरम पर है और कारवाई के नाम पर सरकार वैसे अधिकारियों का तबादला करती है जो असामाजिक तत्वों के खिलाफ कारवाई करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी केवल टीवी पर बयान देने से सरकार नहीं चलती है। सरकार चलाना आपके बुते की बात नहीं है, अतः राज्यहित में ऐसे अक्षम मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और अपनी पार्टी से ही किसी वरिष्ठ और सक्षम व्यक्ति को राज्य की कमान सौंप देनी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशासन द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाना तुगलकी फरमान : भरत सिंह
    Next Article जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया

    Related Posts

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    June 23, 2026

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.