जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा के जिला अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया।
मांग पत्र में मुख्य रूप से यह कहा गया कि ग्रीन कार्ड धारी उपभोक्ता का राशन माह जून में माह मार्च का खाद्यान्न उपलब्ध हुआ है। परंतु ई पोस मशीन में माह मार्च का लॉगिन NIC रांची के द्वारा नहीं दिया गया है जिसके कारण वितरण नहीं हो रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग रांची के आदेशानुसार माह अप्रैल का खाद्यान्न शत-प्रतिशत करने का आदेश दिया गया है। परंतु माह अप्रैल का ग्रीन कार्ड का चावल अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है तो वितरण कैसे हो पाएगा।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी से यह मांग किया गया है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए विभागीय तकनीकी में सुधार किया जाए।
मांग पत्र देने के समय डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव अनिल कुमार गुप्ता ,मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू एवं अन्य डीलर उपस्थित थे।

