Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में किया गया ध्वजारोहण
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में किया गया ध्वजारोहण

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में किया गया ध्वजारोहण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा। कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, फैकल्टी और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। विद्यार्थियों को अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि यदि वे परिवर्तन चाहते है तो इसकी शुरुआत स्वयं से करें। एकता समय की मांग है। उन्होंने कहा कि “न बंटों धर्म के नाम पर, न बंटों जात के नाम पर , एक रहो वतन के नाम पर”। इस मौके पर कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए पुनीत अवसर है। हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जो हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी को अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। 75 वर्षों में देश ने बहुत प्रगति की है। हमे अभी और आगे जाना है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो कुर्बानी दी है उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमने क्या किया है और क्या कर सकते हैं इसपर हम सभी विचार करें। हम सभी श्रेष्ठ नागरिक बनने का प्रयास करें और अपने जीवन को राष्ट्रीय सेवा में लगाएं। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने तरूणवीर देश के शीर्षक से देशभक्ति गीत पेश किया। विश्वविद्यालय की छात्रा रेशमी ने देशभक्ति पर आधारित एकल नृत्य प्रस्तुत किया। फैकल्टी श्री कृष्णेन्दु दत्ता ने प्रेरणादायक गीत छोड़ो कल की बातें गाकर छात्रों का उत्साह बढ़ा दिया। फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी ने कदम कदम बढ़ाये जा गाकर देश और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। डॉ. रत्ना मुख़र्जी एवं डॉ. संगीता चौधरी ने वन्दे मातरम गाकर प्रस्तुति दी। फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी कोमल सिन्हा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाया। इस मौके पर विद्यार्थियों के कौंसिल मेंबर्स को शपथ ग्रहण कराया गया। सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का संयोजन सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने किया।

    76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दिया
    Next Article आधुनिक ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर  बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड परिसर में किया वृक्षारोपण

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.