मुजफ्फरपुर में पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, गंभीर हालत में बच्ची हुई मेडिकल रेफर आरोपी धराया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना इलाके के एक गांव में पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची को उसके पड़ोसी ने पकड़ किया गंदा काम।घटना के बाद पीड़ित बच्ची की गंभीर हालत में इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।मामले की जांच में जुट गई है पुलिस।
घटना को लेकर पीड़िता बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर के पास के एक पुराना भट्ठा के पास गढ्ढे में आरोपी ले गया और फिर उसके साथ में किया दुष्कर्म आरोपी उसके गांव का है और पड़ोस में रहता है।वह रिश्तेदारी में आता है फिर भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद हमलोग ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और फिर आरोपी को पकड़ा है और पुलिस के हवाले किया गया है।
इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि थाना क्षेत्र के एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ में दुष्कर्म किया जाने की एक सूचना मिली थी। बच्ची की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया।इस घटना की जांच और पड़ताल तेज कर दी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

