Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टमाटर के गिरते भाव से किसान परेशान: महीने भर में 200 से 5 रुपये किलो पहुंचा दाम
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    टमाटर के गिरते भाव से किसान परेशान: महीने भर में 200 से 5 रुपये किलो पहुंचा दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टमाटर के गिरते भाव से किसान परेशान: महीने भर में 200 से 5 रुपये किलो पहुंचा दाम
    कुछ ही दिन पहले जब टमाटर की आसमान छूती कीमतों से आम जनता बेहाल थी और किसानों ने काफी मुनाफा कमाया था. हालांकि महज एक महीने के अंदर टमाटर की कीमतें 200 रुपये प्रति किलो से गिरकर 3 से 5 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. स्थिति ऐसी है कि महाराष्ट्र में किसान या तो टमाटर के उत्पादन को छोड़ने या फिर अपनी फसलों को नष्ट करने के लिए मजबूर हैं.

     

     

    टमाटर की बंपर उत्पादन के बाद इसके दाम में भारी गिरावट से किसान काफी परेशान हैं. पुणे के बाजार में टमाटर की कीमत 5 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. नासिक के पिंपलगांव, नासिक और लासलगांव की तीन थोक मंडियों में टमाटर की औसत थोक कीमतें पिछले छह हफ्तों में 2,000 रुपए प्रति क्रेट (20 किलोग्राम) से गिरकर 90 रुपए हो गई हैं. कोल्हापुर में, टमाटर खुदरा बाजारों में 2-3 रुपए प्रति किलो पर बेचा जा रहा है, जो लगभग एक महीने पहले 220 रुपए के आसपास था.

     

     

     

    राज्य के कृषि विभाग ने आकड़ा उपलब्ध कराया था कि नासिक जिले में टमाटर का औसत रकबा लगभग 17,000 हेक्टेयर है, जिसमें 6 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन होता था. इस साल टमाटर के भाव में अचानक वृद्धि से किसानों को अप्रत्याशित लाभ मिला था, जिसकी वजह से इस साल टमाटर की खेती दोगुनी होकर 35,000 हेक्टेयर हो गई, जिसका अनुमानित उत्पादन 12.17 लाख मीट्रिक टन है. सरकारी आंकड़ा के अनुसार पुणे जिला के एक बाजार में टमाटर की कीमतें 3,200 रुपए प्रति क्रेट तक पहुंच गई थी.

     

     

    कई किसान जिन्होंने फसल लगाने और काटने तक एक लाख रुपए तक खर्च किए, लेकिन अभी बाजार भाव गिरने के वजह से उन्हें उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है, जिसके वजह किसान अपनी फसलों को खेत में ही छोड़ने और उन्हें सड़ने देने पर मजबूर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय शारीरिक विकलांगता टी20 : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गोवा में ट्रॉफी का अनावरण किया
    Next Article एनडीए को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, AIADMK गठबंधन से हुआ अलग

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.