Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लौहनगरी में जुटेंगे देशभर के विख्यात कवि, 16 को राजेन्द्र विद्यालय ऑडिटोरियम में पहली बार होगा ‘अमृतस्रोत’ कवि सम्मेलन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    लौहनगरी में जुटेंगे देशभर के विख्यात कवि, 16 को राजेन्द्र विद्यालय ऑडिटोरियम में पहली बार होगा ‘अमृतस्रोत’ कवि सम्मेलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लौहनगरी में जुटेंगे देशभर के विख्यात कवि, 16 को राजेन्द्र विद्यालय ऑडिटोरियम में पहली बार होगा ‘अमृतस्रोत’ कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा का आयोजन, गमक एंटरटेनमेंट, नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं नवश्री फाउंडेशन करेगी संयुक्त रुप से आयोजन

     

    जमशेदपुर। पिछले बीते सालों में हिंदी भाषा अंग्रेजी भाषा के सामने अपना महत्व खोती जा रही है। वो मधुर कविताएं जो हमारे महान कवियों और कवयित्रियों ने लिखीं, जिन्हें पढ़कर हमने अपना बचपन बिताया, जिनमें मानव के अंतर्मन की सभी भावनाएं छिपी हुई होती हैं, आज का युवा ऐसी कविताओं को उतना महत्व नहीं देता जितना वो अन्य मनोरंजक विधाओं को देता है। इस विषय को लेकर गमक एंटरटेनमेंट, नाम्या स्माइल फाउंडेशन और नवश्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के समर्पण में 16 सितंबर को संध्या 5 बजे, राजेन्द्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम “अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” अयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को आयोजनकर्ता की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। साकची के कालीमाटी बैंकेव्ट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान गमक एंटरटेनमेंट के शुभम दत्ता, नवश्री फाउंडेशन से रीता मिश्रा एवं समाजसेवी विनीता शाह मौजूद रहे।

     

    इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि 16 सितंबर को पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर में देश के ख्याति प्राप्त कवि एवं कवयित्रियों का संगम होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के आग्रह पर आ रहे कविगण युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इन कवियों को सुनकर शहर के युवाओं को नयापन लगेगा और साहित्य में रुचि रखने वाले श्रोताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने शहर के युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं, इस सम्मेलन में भाग लेने वालों के लिए आयोजनकर्ताओं की ओर से प्रवेश पत्र की व्यवस्था की गई है।

     

    वहीं, नवश्री एंटरटेनमेंट के रीता मिश्रा ने बताया कि कवि सम्मेलन में हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस, करुण रस की कविताओं को सुनकर श्रोताओं को आनंद की अनुभूति होगी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में ऐसे कार्यक्रम के जरिये युवाओं में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहे ऐसे आयोजन की सफलता के बाद अगले वर्ष से इसे और भव्य रूप में आयोजन करने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने जमशेदपुर के साहित्य प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने और इसका आनंद लेने की अपील की।

     

    इस कवि सम्मेलन में कविता पाठ करने वाले विख्यात कवियों और कवयित्रियों में डॉ. राजीव राज, श्री शुभम द्विवेदी, श्री राम भदावर, श्रीमती सुषमा झा, श्री मनोज झा, श्री अमृतांशु शर्मा, श्री वैभव पांडे, सुश्री मनु वैशाली, श्री अभिजीत स्वरूप, श्री अमित सिंह शामिल

     

    कवि सम्मेलन को लेकर गमक एंटरटेनमेंट के संस्थापक कार्तिकेय शुक्ला, भावना मिश्रा और केशवी चौधरी काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को हिंदी भाषा सीखने व पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी प्रखण्ड संगठन प्रभारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पर्यवेक्षक पाँच दिनों तक घर का मोह छोड़ें और संगठन निर्माण के दायित्व का निर्वहन करें :आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article एक्सएलआरआइ और सीएमसी लुधियाना के बीच हुआ एमओयू, मार्च में लांच होगा कोर्स

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    बोकारो पुलिस अलर्ट: श्रावणी मेला और रथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज

    जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वास्थ्य विभाग की पहल से घर लौटे स्वस्थ

    इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को जमशेदपुर में, तैयारियां पूरी

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय: सरयू राय की चेतावनी

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.