परियोजना उल्लास के तहत पटमदा में मिर्गी जांच शिविर, 100 मरीजों को मिला लाभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में परियोजना उल्लास के तहत नि:शुल्क मिर्गी जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 12 नए मरीजों की जांच की गई, जबकि 88 पुराने मरीजों का फॉलोअप कर उन्हें एक महीने की नि:शुल्क दवा दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मरीजों को नि:शुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श के साथ आने-जाने और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जिला आरसीएच पदाधिकारी सह परियोजना उल्लास के नोडल अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य मिर्गी मरीजों को नियमित उपचार उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है।

