Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, शानदार आतिशबाजी और जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख हुए मंत्रमुग्ध
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, शानदार आतिशबाजी और जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख हुए मंत्रमुग्ध

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, शानदार आतिशबाजी और जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख हुए मंत्रमुग्ध

     

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी के अवसर पर संध्याकाल में बनारस के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया। भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारो लोग शामिल हुए। सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था। इस दौरान महाआरती में शामिल श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। महाआरती के दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह,

     

    सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।बनारस से आये पांच सदस्यीय पंडितों के साथ जमशेदपुर के पंडितों ने भक्ति से ओतप्रोत, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ ऐसी उमड़ी कि सूर्य मंदिर के छठ घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए। आरती के दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा। घंट- घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच महाआरती के स्वर से पूरा वातावरण झंकृत हो गया। बनारस में गंगा की तर्ज पर आयोजित महाआरती के दृश्य देख हर किसी की आस्था उफान पर थी। एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

     

     

    इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ छठ घाट के बीच में मौजूद महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी। शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि और शानदार आतिशबाजी के बीच पूरे तालाब परिसर में फैले जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आध्यात्मिक राजधानी बनारस से शुरू हुई गंगा महाआरती का चलन पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है। लौहनगरी जमशेदपुर के सभी लोगों के लिए बनारस जाकर इसका आनंद लेना संभव नही है। इसलिए सूर्य मंदिर के पवित्र छठ घाट पर इसका आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने आनंदित हुए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष इसका आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।

     

     

    महाआरती के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव रंजन सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, महेंद्र यादव, सतवीर सिंह सोमू, अनिल मोदी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार,

     

     

    ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, मृत्यंजय यादव, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रामबिलास शर्मा, कुमार संदेश, चिंटू सिंह, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, बिमला साहू, सरस्वती साहू, मधुमाला, संजना साहू, मधु तांती, सुधा यादव, शीलू साहू, ममता सिंह, लकी कौर, काजू शांडिल, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, ऋषव सिंह, सतीश कुमार समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रह

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्द पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर ……
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.