Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी के अभिनन्दन समारोह में मथारू ने कौम को यथा संभव सहयोग का दिया भरोसा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    सीजीपीसी के अभिनन्दन समारोह में मथारू ने कौम को यथा संभव सहयोग का दिया भरोसा

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीजीपीसी के अभिनन्दन समारोह में मथारू ने कौम को यथा संभव सहयोग का दिया भरोसा

    *राज्य अल्पसंख्यक आयोग से सिखों को काफी उम्मीद: भगवान सिंह*
    ज्योति सिंह मथारु को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीजीपीसी कार्यलय में उनके जोरदार अभिनंदन के दौरान मथारू ने सिखों के लिए सकारत्मक रूप से यथा संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

     

    रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू और सुरेंद्र सिंह छिंदे ने ज्योति सिंह मथारु, जमशेदपुर के युवा नेता परविंदर सिंह समेत उनके साथ आयी पूरी टीम को सम्मानित किया।
    ज्योति सिंह मथारु ने सीजीपीसी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग हर वक़्त मुस्तैद रहेगी और सिख कौम हो या अन्य कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय, आयोग सकारत्मक रूप से यथा संभव सहयोग करेगा।

     

    सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह का कहना था कि इससे पूर्व सिखों को केवल छला गया है परन्तु अब सीजीपीसी को आशा और उम्मीद है कि आयोग सिखों के विकास के लिए कुछ न कुछ अवश्य करेगा। भगवान सिंह ने मथारू के सामने एक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि आयोग चाहे तो सीजीपीसी कार्यलय में उनका कोई एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जा सकता है जो आयोग के साथ संपर्क में रहकर समय-समय पर सरकारी नीतियों को लागु करवाने के उद्देश्य से यहाँ की संगत को अवगत कराने के कार्य में सहायता कर सकता है।

     

    सम्मानित होने वाले अन्य सदस्यों में परविंदर सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, हरजीत सिंह, ऋषि छाबड़ा, जयदीप चड्ढा, प्रितपाल सिंह व गुरदीप सिंह शामिल थे। इस अवसर पर महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योति सिंह मथारू राज्य सरकार में सिखों का चेहरा हैं इस हिसाब से राज्य के सिखों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमरिया कुंभ 2023 की तैयारियों को लेकर कुंभ सेवा समिति ने जिला पदाधिकारी के साथ किया बैठक
    Next Article बिरसानगर पुलिस की टीम भावना के मुहिम से निकलेगा नतीजा , लंबी लकीर खींचने की तैयारी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.