Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamshedpur:जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन सूर्य मंदिर समिति की ओर से बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति से रोमांचित हुए दर्शक, नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप ने लुभाया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    Jamshedpur:जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन सूर्य मंदिर समिति की ओर से बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति से रोमांचित हुए दर्शक, नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप ने लुभाया

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन सूर्य मंदिर समिति की ओर से बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति से रोमांचित हुए दर्शक, नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप ने लुभाया।

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। पिछले तीन दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। गुरुवार को महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न हुआ। दोनों प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के 20 फाइनलिस्ट एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के 8 फाइनलिस्ट समूहों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल-राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में नटखट नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी ने सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्यों में प्रतिभागियों का प्रदर्शन अद्भुत और मनोरंजनपूर्ण रहा, जिसमें सभी समूहों ने अपने कला की उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया। इस बीच हो रहे झमाझम बारिश के बीच फाइनल मुकाबले में दर्शकों की भारी मौजदूगी रही। वहीं, जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में आकर्षक विधुत सज्जा की गई। दर्शकों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान करतल ध्वनि एवं जय श्री कृष्ण जैसे नारों के संग प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में जज के रूप में मिष्टु मुखर्जी, अविनाश कुमार मिश्रा, राजश्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     

    ये रहे परिणाम:
    बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिवंश बोहरा, द्वितीय समृद्धि साहा एवं तृतीय स्थान पर कनिष्क राज विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार एवं 2 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट की गई।

    सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में प्रथम स्थान पर डी एस आर क्रू, द्वितीय स्थान पर सुर संगम माधुरी डांस ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर डांसिंग डॉल्स की टीम विजयी रही। विजयी समूहों को क्रमशः 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। वहीं, फाइनल में जगह बनाने वाली टीम यूनिटी एवं द कृष्णा ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नकद प्रोत्साहन राशि भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

    इस अवसर पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, बबुआ सिंह, अशोक सामंत, अभिषेक, सतीश सिंह, धनेश्वर सिंह समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

     

    जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन सूर्य मंदिर समिति की ओर से बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप ने लुभाया विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति से रोमांचित हुए दर्शक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान कृष्ण सबके तारण हार हैं उनके दिए हुए उपदेशों को आत्मसाथ करें : बीडीओ
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.