Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियोजनालय में रोजगार मेला का आयोजन ,चम्पई सोरेन ने पांच सौ बेरोजगार युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    नियोजनालय में रोजगार मेला का आयोजन ,चम्पई सोरेन ने पांच सौ बेरोजगार युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    सरायकेला  -:  बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में झारखंड सरकार के संकल्प का असर दिखने लगा है. जहां शनिवार को जिला नियोजनालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री चम्पई सोरेन ने शिरकत की और अपने हाथों से करीब पांच सौ बेरोजगार युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

     

     

     

     

    बता दें कि झारखंड सरकार ने पिछले दिनों नियोजन नीति में संशोधन करते हुए निजी कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को आरक्षण देने की घोषणा की थी. जिसके बाद से सरकारी महकमा लगातार निजी कंपनियों के साथ संवाद स्थापित कर निजी कंपनियों में 75 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद में जुटा हुआ है. शनिवार को सरायकेला नियोजनालय में उसी का नजारा देखने को मिला, जिसमें हजारों की संख्या में बेरोजगार युवक- युवती अपना भाग्य आजमाने पहुंचे और अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त किया. बता दें कि इस रोजगार मेले में जिले के छोटी- बड़ी 16 कंपनियों के साथ 9 सरकारी विभागों के भी स्टॉल लगाए गए, जिसमें युवक- युवतियों ने अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार हासिल किया. इतना ही नहीं रोजगार मेले में ऑन द स्पॉट रोजगार की व्यवस्था भी की गई थी.

     

     

     

     

    मंत्री चंपई सोरेन ने युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा झारखंड सरकार शुरू से ही यहां के स्थानीय आदिवासी मूल वासियों को रोजगार से जोड़ने को लेकर कृत संकल्पित है. सरकार गांव- गांव पंचायत- पंचायत शिविर लगाकर एक ओर जहां जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के हाथों में रोजगार देकर उनका जीवन सुखमय बनाने का काम कर रही है. उन्होंने निजी कंपनियों द्वारा सरकार को किए जा रहे सहयोग की सराहना की. साथ ही अन्य कंपनियों से भी इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की, ताकि खुशहाल झारखंड और उन्नत झारखंड का सपना साकार हो सके. उन्होंने कहा झारखंड की धरती खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है, मगर अब तक की सरकारों ने यहां के युवाओं और

     

     

     

     

    भोली-भाली जनता को ठगने का काम किया, मगर हेमंत सोरेन सरकार जनता के साथ किए गए वायदों को पूरा करने का काम कर रही है. इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने जिले के विकास योजनाओं की आधारशिला भी रखी. इसमें लघु सिंचाई विभाग से 38, कल्याण विभाग से 13 और एक वन विभाग की योजना शामिल हैं. कार्यक्रम को खरसावां विधायक दशरथ गगराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदारा एवं उपायुक्त अरवा राजकमल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य भी मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार दिवसीय FLN प्रशिक्षण का द्वितीय चक्र प्रारंभ
    Next Article 2 नवम्बर 2022 को राष्ट्र संवाद ने नाला पेट्रोल पम्प से कास्ता तक जर्जर सड़क की स्थिति को ग्राउंड जीरो लेवल में पहुंचकर प्रमुखता से  दिखाया था 

    Related Posts

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.