Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव में भावनाओं का सियासी खेल, आंसुओं के सहारे बनता–बिगड़ता माहौल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव में भावनाओं का सियासी खेल, आंसुओं के सहारे बनता–बिगड़ता माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव में भावनाओं का सियासी खेल, आंसुओं के सहारे बनता–बिगड़ता माहौल

    चर्चा में बन्ना गुप्ता की बुद्धिजीवियों के साथ आम मतदाताओं पर मजबूत पकड़ और सुधा गुप्ता की शालीनता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :मानगो में पहली बार हो रहे नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। मेयर सीट पर अपनों की टक्कर और दलगत खींचतान के बीच चुनावी माहौल में भावनाएं और आंसू भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

    मेयर पद को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने रविवार को शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक चुनावी मंच से कार्यकर्ता की बात पर भावुक होते हुए आंसू बहाकर अपनी पत्नी के पक्ष में अपनी निष्ठा जाहिर की क्षेत्र से उनका लगाव जगजाहिर है और बुद्धिजीवियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिसे चुनावी समीकरणों में अहम माना जा रहा है।

    सोमवार को निष्कासित जेबा खान भी भावुक नजर आईं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला बोला। जेबा खान ने कहा कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है और समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसे नेताओं को समर्थन दिया जा रहा है, जिनकी विचारधारा पार्टी लाइन से अलग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में डटी रहेंगी और मानगो की जनता ही उनके साथ न्याय करेगी।

    कुल मिलाकर मानगो नगर निगम चुनाव में मुद्दों के साथ-साथ भावनाएं, आंसू और व्यक्तिगत प्रभाव भी सियासी हथियार बनते दिख रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसके दावे, प्रभाव और आंसुओं पर भरोसा जताती है।

    जेबा खान के पति फिरोज खान का राजनीतिक सफर भी चर्चा में है। बताया जाता है कि उन्हें राजनीति की शुरुआती सीख पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी थी। बाद में वे जेबीएम से चुनाव लड़ चुके हैं और फिर डॉ. अजय के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए। पिछले विधानसभा चुनाव में इन पर कई आरोप भी लगे भीतरघात के। आरोपों के बीच अब पार्टी के घोषित प्रत्याशी सुधा गुप्ता के होते हुए जेबा खान द्वारा नामांकन वापस नहीं लेने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं

    आंसुओं के सहारे बनता–बिगड़ता माहौल मानगो नगर निगम चुनाव में भावनाओं का सियासी खेल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया मध्याह्न भोजन का चावल व गैस सिलेंडर
    Next Article जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : “राजनीति नहीं, सेवा ही मेरा संकल्प”, जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने जताया ‘वचन और दृढ़ संकल्प’

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.