Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब एलन मस्क हैंडल करेंगे ट्विटर, बने माइक्रो ब्लागिंग साइट के नये मुखिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अब एलन मस्क हैंडल करेंगे ट्विटर, बने माइक्रो ब्लागिंग साइट के नये मुखिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स, टेस्ला जैसी कंपनी के मालिक एलन मस्क अब ट्विटर को हैंडल करेंगे, मस्क ट्वीटर के नए मुखिया बन गए हैं. उन्होंने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है.गौरतलब है कि एलन मस्क ने कई बार उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की नीतियों की आलोचना ट्वीट के जरिये की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मस्क ट्विटर में कई बड़े बदलाव करेंगे. मस्क ने ट्विटर खरीदने से पहले कहा था कि जब वह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदेंगे तो यूजर्स के बीच ट्रस्ट बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम में पारदर्शिता लाएंगे. अभी यूजर्स की शिकायत रहती है कि ट्विटर उनकी रीच को कम कर देता है. एल्गोरिदम में पारदर्शिता लाने से यूजर्स की शिकायत दूर करने में मदद मिलेगी.इसके साथ ही वह प्रत्येक यूजर्स खातों की प्रामाणिकता के पक्षधर हैं. अभी ट्विटर कुछ ही यूजर्स को ब्लू टिक के जरिये प्रमाणित करता है. ऐसे में आने वाले दिनों में ट्विटर यूजर्स के लिए ब्लू टिक हासिल करना आसान हो सकता है. इसके साथ ही वह स्पैम वोट पर काम करेंगे. इससे बहुत सारे यूजर्स को समय-समय पर परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही फेक न्यूज को रोकने में भी मदद मिलेगी.ट्विटर यूजर्स द्वारा लंबे समय से एडिट बटन देने का अनुरोध किया जा रहा है. अप्रैल महीने में मस्क ने ट्विटर यूजर्स की राय जानने के लिए इस पर सर्वे किया था. इस सर्वे में चार मिलियन से अधिक यूजर्स ने भाग लिया था, जिसमें से 70 प्रतिशत से अधिक ने एडिट बटन के पक्ष में मत दिया था. ट्विटर ने बाद में कहा कि वह पिछले साल से एडिट बटन पर काम कर रहा है. ऐसे में बहुत उम्मीद है कि जल्द ही ट्विटर यूजर्स को अपना ट्वीट एडिट करने का विकल्प मिल जाएगा.

    एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद अपना पहला ट्वीट फ्री स्पीच को लेकर किया है. इससे साफ पता चलता है कि मस्क फ्री स्पीच के महत्व पर जोर देना जारी रखेंगे. मस्क ने अपने लिखा कि बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का एक आधार है. उन्होंने आगे लिखा कि ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है, जहां मानवता के लिहाज से भविष्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी1

    एलन मस्क ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि वह ट्विटर को पब्लिक से प्राइवेट कंपनी बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा था कि ट्विटर को एक निजी कंपनी के रूप में बदलने की जरूरत है. ट्विटर में असाधारण क्षमता है. मैं इसे अनलॉक कर दूंगा. ऐसे में बहुत उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ट्विटर पब्लिक से प्राइवेट कंपनी बन जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article78 हज़ार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम
    Next Article सेंट्रल स्कूल में प्रवेश के लिए जारी हुए संशोधित दिशा-निर्देश, खत्म हुआ सांसदों का कोटा

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.