Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सापारुम गांव में हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के तांती टोला निवासी राधा तांती (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गया था, इसी दौरान उसका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। करीब छह हाथियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार रुपये दिए हैं, जबकि शेष मुआवजा बाद में देने की बात कही गई है।

    ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड इलाके में डेरा डाले हुए है और लगातार गांवों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में रोष है।

    चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेतिया में भीषण अगलगी: मुशहर टोली के 50 से ज्यादा घर जलकर राख, कई परिवार बेघर
    Next Article असम और केरल चुनाव: इनकंबेंसी और सियासी समीकरण | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.