Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केसीआर समय से पहले करा सकते हैं चुनाव, भाजपा ने भी बदली अपनी रणनीति
    Breaking News Headlines राजनीति

    केसीआर समय से पहले करा सकते हैं चुनाव, भाजपा ने भी बदली अपनी रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भाजपा को आशंका है कि इस बार भी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव समय से पहले चुनाव करा सकते हैं, ताकि सत्ता विरोधी माहौल को कम किया जा सके। हालांकि, उनकी राह में एक बड़ी बाधा कांग्रेस है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस भले ही कमजोर दिखे, लेकिन तेलंगाना में वह अभी भी सत्तारूढ़ टीआरएस के बाद दूसरी बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के सामाजिक समीकरण और राज्य के युवा नेतृत्व को भाजपा गंभीरता से ले रही है।

    भाजपा ने हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर तेलंगाना का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। विधानसभा के कार्यकाल के मुताबिक तेलंगाना में चुनाव अगले साल के आखिर में होने हैं, लेकिन इस बात की चर्चा जोर पकड़े हुए है कि सत्तारूढ़ टीआरएस के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव छह महीने पहले अगले साल कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के साथ तेलंगाना के चुनाव भी करा सकते हैं। दरअसल, उस समय भाजपा दक्षिण में अपनी सत्ता वाले कर्नाटक को बरकरार रखने में व्यस्त होगी तो तेलंगाना पर उसका जोर थोड़ा कम होगा, जिसका लाभ केसीआर उठाना चाहेंगे। इसके साथ सत्ता विरोधी माहौल को भी थोड़ा बहुत कम किया जा सकेगा।
    गौरतलब है कि पिछली बार केसीआर ने विधानसभा चुनाव लगभग छह महीने पहले करा लिए थे, ताकि लोकसभा चुनाव के समय मोदी लहर के चलते तेलंगाना प्रभावित न हो। तेलंगाना की राजनीति में भाजपा इस समय सबसे तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है और वह टीआरएस के लिए चुनौती बनती जा रही है, लेकिन भाजपा की राह में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस है। कांग्रेस राज्य में कमजोर हुई है, लेकिन उसकी जड़ें पूरे राज्य में फैली हुई है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उसके पास कार्यकर्ता और समर्थक वर्ग है, जबकि भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में अभी काफी मेहनत करनी है। ऐसे में टीआरएस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल के कांग्रेस और भाजपा में बंटने की भी संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, रद्द की डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे
    Next Article सरहद की निगरानी करेगा खास रोबोट, दुश्मन की हलचल कुछ सेकंड में कर लेगा पता

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.