Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, रद्द की डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे
    Breaking News Business Headlines

    ट्विटर को नहीं खरीदेंगे एलन मस्क, रद्द की डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सैन फ्रांसिस्को. एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील रद्द कर दी है. वह 44 अरब डॉलर में इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदना चाहते थे. दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ ने डील रद्द होने के लिए ट्विटर को ही जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि ट्विटर फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी देने में नाकाम रहा. विलय समझौते की कई शर्तों को तोड़ने का भी आरोप लगाया. मस्क की इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए.

    16 साल पुरानी सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ट्विटर और एलन मस्क के बीच अब लंबी अदालती लड़ाई छिड़ सकती है क्योंकि ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा है कि कंपनी बोर्ड ने विलय समझौते को लागू कराने के लिए अदालत का रुख करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड इस समझौते को उन्हीं शर्तों और कीमत पर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एलन मस्क के साथ तय हुई थीं.
    एलन मस्क के वकीलों ने एक याचिका में कहा कि बार-बार मांगे जाने पर भी ट्विटर अपने फेक या स्पैम अकाउंट्स की जानकारी देने में विफल रहा या मना कर दिया, जो कंपनी की कारोबारी परफॉरमेंस के लिए जरूरी है. फाइलिंग में ट्विटर पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ट्विटर ने गलत और भ्रामक जानकारियां दी थीं, जिन पर भरोसा करके पर मस्क ने विलय समझौता करने का फैसला किया था.

    दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की थी. उसके बाद कई बार ऐसे मौके आए, जब लगा कि वह इस डील पर कायम रहेंगे या रद्द कर देंगे. बाद में मस्क ने डील को यह कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था कि जब तक सोशल मीडिया कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके स्पैम बॉट अकाउंट कुल यूजर्स का 5% से कम है, तब तक वह डील आगे नहीं बढ़ाएंगे. बताया जा रहा है कि इस सौदे को रद्द करने के लिए एलन मस्क को भारी रकम चुकानी पड़ सकती है. विलय समझौते की शर्तों का पालन न करने पर 1 अरब डॉलर की ब्रेक-अप फीस लगाई जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
    Next Article केसीआर समय से पहले करा सकते हैं चुनाव, भाजपा ने भी बदली अपनी रणनीति

    Related Posts

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    June 10, 2026

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    June 10, 2026

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.