Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरहद की निगरानी करेगा खास रोबोट, दुश्मन की हलचल कुछ सेकंड में कर लेगा पता
    Breaking News Headlines

    सरहद की निगरानी करेगा खास रोबोट, दुश्मन की हलचल कुछ सेकंड में कर लेगा पता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से तैयार रोबोट जल्द ही सरहद की निगरानी करते दिखेंगे। सेना ने डीआरडीओ की मदद से रेल माउंटेड रोबोट बनाया है, जिसे खामोश प्रहरी नाम दिया गया है। इसे सीमा पर लगे बाड़ पर तैनात किया जा सकता है। यह दुश्मन की हलचल का कुछ ही सेकंड में पता कर लेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमता(एआई) पर आधारित 75 रक्षा तकनीक लॉन्च करेंगे। इनमें खामोश प्रहरी भी शामिल है। ऐसे रोबोट अब तक दक्षिण कोरिया-इजरायल ने ही बनाए हैं। रक्षा सचिव डॉ. जय कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ये तकनीकें लॉन्च होंगी। करीब सौ तकनीकें अभी निर्माण प्रक्रिया में हैं।

    कुमार ने कहा कि तीनों सेनाओं के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों में भी एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। इनमें से कई तकनीकें ऐसी हैं जो आम लोग भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ये उत्पाद स्वचालित/मानवरहित/रोबोटिक्स प्रणाली, साइबर सुरक्षा, रसद और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, संचार आदि के कार्यक्षेत्र में हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक ऐसा तकनीक विकसित की गई है जो पानी के भीतर आवाजों के आधार पर लक्ष्य और हाव-भाव देखकर दुश्मन का पता लगा लेता है। इसे निजी कंपनी बीईएल ने बनाया है। डीआरडीओ की यंग साइंटिस्ट प्रयोगशाला ने एआई आधारित राडार तैयार किया है जो हर स्थिति में सही आंकड़े प्रदान करेगा। बीईएल ने समुद्र में टार्गेट ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया है।
    डीआरडीओ ने सीमाओं पर इंसानी और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एआई एनेबल्ड एयरबोर्ड इलेक्ट्रो आप्टिक इंफ्रारेड सिस्टम तैयार किया है। बीईएमएल ने वाहन चालकों की थकान की निगरानी के लिए एक सिस्टम विकसित किया है। जबकि एक निजी कंपनी ने एक ऐसी डिवाइस विकसित की है जिसे लड़ाकू विमानों में लगाने से पायलट जमीन पर लगे शामियाने को भी देख सकेगा। जबकि लड़ाकू विमानों के लिए जमीन पर मौजूदा दुश्मन के छोटे ठिकानों को तलाश कर पाना कठिन होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेसीआर समय से पहले करा सकते हैं चुनाव, भाजपा ने भी बदली अपनी रणनीति
    Next Article अमरनाथ के बाद डोडा में फटा बादल, मलबे में धंसी गाड़ियां, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना की 6 टीमें

    Related Posts

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.