Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आम बजट का किया स्वागत, कहा बजट में सभी वर्गों की रखा गया ख्याल, बजट किसान, गरीब- युवाओं को समर्पित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आम बजट का किया स्वागत, कहा बजट में सभी वर्गों की रखा गया ख्याल, बजट किसान, गरीब- युवाओं को समर्पित

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आम बजट का किया स्वागत, कहा बजट में सभी वर्गों की रखा गया ख्याल, बजट किसान, गरीब- युवाओं को समर्पित

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया और देश की नजर इस बजट पर थी। बजट के लिए विपक्षी दलों के लोग मान रहे थे कि बजट ऐसा आएगा कि हम उसकी आलोचना कर पाएंगे। लेकिन जो बजट पेश हुआ, वह सभी का भला करने वाला है। मिडिल क्लास वर्ग का भी ख्याल रखा गया। इनकम टैक्स स्लैब का दायरा भी बढ़ाया गया। एक साल तक मुफ्त अनाज योजना की भी घोषणा की गई। एमएसएमई में नौ हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई। 2.40 लाख करोड़ रुपये बजट की घोषणा रेलवे के विकास के लिए भी की गई। आने वाले समय में 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश अन्य क्षेत्र में भी किए जाएंगे। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोरोनाकाल की चुनौतियों के बाद आशा एवं उम्मीद से बढ़कर यह बजट आया है। कहा कि यह बजट किसान, गरीब और युवा को समर्पित बजट है, जो आने वाले समय में भारत की आधारभूत सरंचनाओं एवं तस्वीर को बदलने वाला बजट साबित होगा। बजट से मार्केट में कैश फ्लो बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केवाईसी प्रक्रिया आसान की गई है।

     

    बजट में बताया गया है कि 2014 से अब तक प्रति व्यक्ति आय बढ़कर दोगुनी हुई है। अब देश में प्रति व्यक्ति आय 1.90 लाख हो गयी है। 5जी के लिए देशभर में 100 लैब बनाई जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। इससे रेल मार्गों, रेलवे स्टेशनों, रेल सुविधाओं और नई ट्रेनों का डवलपमेंट होगा। बच्चों के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी सभी कैटेगरी और वर्ग के बच्चों खासकर गरीब बच्चों के लिए फायदेमंद होंगी।

     

    देश में 50 नए एयरपोर्ट्स और हेलीपेड्स का विकास होगा। श्री षाड़ंगी ने बजट को बेहतर और संतुलित बजट बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी बधाई दी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय को जोर का झटका धीरे से लगा,जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में की घर वापसी
    Next Article जानें बजट पर बबलू झा रियाजुद्दीन खान राकेश साहू और काली शर्मा ने क्या कहा

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.