Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय को जोर का झटका धीरे से लगा,जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में की घर वापसी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    विधायक सरयू राय को जोर का झटका धीरे से लगा,जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में की घर वापसी

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय को जोर का झटका धीरे से लगा,जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में की घर वापसी

     

    पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में की घर वापसी, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत वरीय नेताओं ने किया स्वागत, पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी जोगी को शुभकामनाएं

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने समर्थकों के संग भाजपा में पुनः घर वापसी की। बुधवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी में जोगिंदर सिंह जोगी ने पार्टी में वापसी की। ढोल-नगाड़ो के बीच पार्टी नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जोगिंदर सिंह जोगी की राजनीतिक कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका रहती है। जोगिंदर सिंह जोगी जैसे व्यक्तित्व के भाजपा परिवार में आने से पार्टी को निश्चित ही मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जोगी जी का तन भले ही पार्टी से दूर था परंतु मन हमेशा भाजपा से जुड़ा रहा। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जोगिंदर सिंह जोगी समेत साथ आये सभी समर्थकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची पुर्वी मंडल उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जुगनू ने किया।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुँचे जोगी के निजी कार्यालय: इधर साकची जिला कार्यालय में कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात जोगिंदर सिंह जोगी ने सभी नेताओं को निजी कार्यालय आने का न्योता दिया। सभी नेताओं के साथ जोगी ने साकची स्थित अपने कार्यालय तक पैदल यात्रा की। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी जोगी को शुभकामनाएं देने आए। यहां जोगिंदर सिंह जोगी ने पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी समेत वरीय नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

    भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने जोगिंदर सिंह जोगी के साथ सभी समर्थकों के भाजपा में आने पर प्रसन्नता और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जब दिल और दिमाग के बीच टकराव हो तो दिल की सुननी चाहिए और जोगिंदर सिंह जोगी ने यही किया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज राज्य की जो परिस्थिति पिछले तीन साल में हुई है उसपर एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार संसाधनों की खुली लूट पर मौन धारण किये हैं और साजिश के तहत लोगों की भावनाओं को भड़काने का कार्य कर रही है।

    वहीं, भाजपा में घर वापसी करने पर जोगिंदर सिंह जोगी ने कहा कि अपने पुराने घर में आने की खुशी शब्दों में बयां करना संभव नही है। मेरा तन जरूर पार्टी से दूर था लेकिन मन में भाजपा के सिद्धांत और विचारधारा ही विधमान रही। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बहकावे में वे भटक गए थे। जिस प्रकार से बच्चों की गलतियों को परिवार के लोग माफ करते हैं, उसी प्रकार से भाजपा परिवार का फिरसे हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। जोगी ने कहा कि वापसी में कई लोगों ने रुकावटें पैदा करने की कोशिश की, लेकिन एक सच्चे भाजपा कार्यकर्ता की भांति संकल्पित होकर फिरसे घर आया हूँ। जोगी ने कहा कि सभी के साथ मिलकर फिरसे भाजपा को स्थापित करने में पूरी मेहनत और कर्मठता से कार्य करूंगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। ज्ञात हो कि जोगिंदर सिंह जोगी पुर्वी विधायक सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे थे।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, डॉ राजीव, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, भूपेंद्र सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, पवन सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, कमलेश सिंह, सुरेश शर्मा, रमेश नाग, रॉकी सिंह, मिथिलेश साव, प्रमोद मिश्रा, मोंटी अग्रवाल, रानी ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव-गरीब, किसान, और मध्यम वर्ग के साथ ही सभी के सपनों को पूरा करने वाला है बजट:मोदी
    Next Article भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आम बजट का किया स्वागत, कहा बजट में सभी वर्गों की रखा गया ख्याल, बजट किसान, गरीब- युवाओं को समर्पित

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.