Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें बजट पर बबलू झा रियाजुद्दीन खान राकेश साहू और काली शर्मा ने क्या कहा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जानें बजट पर बबलू झा रियाजुद्दीन खान राकेश साहू और काली शर्मा ने क्या कहा

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बजट सिर्फ लोकलुभावन और दिखावे का चुनावी बजट है:रियाजुद्दीन खान
    केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा 2023 -24 का यह बजट सिर्फ लोकलुभावन और दिखावे का चुनावी बजट हैl इस बजट में कोई विजन नहीं दिखता है ग्रोथ रेट को 8% से 9% बढ़ाने का भी कोई विजन नहीं है

     

    और ना ही इनके 5 ट्रिलियन इकोनामी का ही कोई विजन दिखता हैl प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बजट 15500 करोड़ से घटाकर 13625 करोड़ कर दिया गया जिससे किसानों को निराशा हुई हैl शिक्षा के बजट को 2.64 परसेंट से घटाकर 2.59% कर दिया गया जिससे शिक्षा के विकास में कमी आएगीl रोजगार बढ़ाने का कोई योजनाबद्ध कार्यक्रम नहीं है lवर्तमान बजट में वित्त मंत्री ने बड़ी सफाई से आम जनता को छल ने का काम किया है पूर्व की तरह यह बजट भी लक्ष्य को पाने में विफल रहेगाl

     

     

    यह बजट पूरी तरह से मध्यम वर्ग की बचत को लूटने के लिए बनाया गया है : बब्लू झा

    आज दिनांक 01.02.2023 बुधवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा बजट पेश किया गया जिसे बब्लू झा ने साफ शब्दों में इसे मध्यम वर्ग के बचत को लूटने के लिए बनाया गया है।

    मिडिल क्लास के लिए पिछले 9 साल से बजट स्क्रैच कार्ड के जैसा हो गया है,जिसमें एक मैसेज छुपा रहता है “बेटर लक नेक्स्ट टाइम” ।
    बब्लू झा ने कहा खोखला, आधारहीन व दृष्टिविहीन बजट है। मोदी सरकार के आख़िरी पूर्ण बजट2023 में झूठ के क़िले का तिलिस्म धराशाही हो गया। मोदी सरकार के बजट ने फिर से साबित कर दिया है कि यह केवल सुपर रिच के लिए खड़ा है, जबकि मध्यम वर्ग पर संकट है। प्रति वर्ष ₹ 2 करोड़ से अधिक की कमाई करने वालों को सबसे अधिक लाभ होता है क्योंकि एफएम ने सरचार्ज को 37% से घटाकर 25% कर दिया है, यानी 9% की कमी। बजट2023 एक किसान को उर्वरक, कीटनाशक और ट्रैक्टर पर जीएसटी के कारण ₹25,000/हेक्टेयर का भुगतान करना पड़ता है साथ ही डीएपी और उर्वरकों की कीमत में कई गुना वृद्धि भी होती है। बजट ने इसे संबोधित क्यों नहीं किया?

    पेट्रोल-डीजल और गैस पर भारी टैक्स लगाकर मोदी सरकार की बेशर्म मुनाफाखोरी खत्म बचत है। बब्लू झा ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि की पेट्रो उत्पादों पर-2013-14 में कांग्रेस 1.47 लाख करोड़ की सब्सिडी देती थी, वही 2021-22 में, मोदी सरकार ने सब्सिडी छीन ली और इसे मात्र ₹2,237 करोड़ कर दिया। बजट इसे संबोधित करने में विफल रहा है । स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास बजट में कटौती, यह बजट 2023 वास्तव में किसे लाभान्वित करता है

     

    आम बजट गरीब विरोधी – राकेश साहू

    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने आम बजट को गरीब विरोधी बताया और कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार बजट, महंगाई और बेरोजगारी दोनों को और बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत 10,000 से भी कम मासिक कमाने वाले एवं महीने में 5 किलो गेहूं और 1 किलो चना प्राप्त करने वाले लोगों में तब्दील होता जा रहा है। वही भाजपा भक्त सात लाख पर कोई टैक्स नहीं का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने बजट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए बुरे दिन लाने वाले हैं।

     

    मध्यम वर्ग का जीवन स्तर सुधरेगा- काली शर्मा

    जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा शर्मा (काली शर्मा) ने केंद्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। यह बजट ग्रीन ग्रोथ, ग्रीन इकॉनमी, ग्रीन एनर्जी और ग्रीन इन्फ्रा वाला है। इससे ग्रीन जॉब्स में भी इजाफा होगा।

    काली शर्मा ने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा राहत देने की कोशिश की गई है। इससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा। सरकार ने मध्यम वर्ग के हित में कई फैसले लिए हैं। टैक्स कम किया गया है और उसकी प्रक्रिया भी आसान कर दी गई है। आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है, ये एक ऐतिहासिक कदम है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कुल मिलाकर बजट को काफी संतुलित बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आम बजट का किया स्वागत, कहा बजट में सभी वर्गों की रखा गया ख्याल, बजट किसान, गरीब- युवाओं को समर्पित
    Next Article धनबाद अग्नि कांड में पीड़ित घायलों से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री ने कि घोषणा मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी सरकार

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.