Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल जादूगोड़ा में ईएल भुगतान पूरा, मजदूरों को मिली राहत, सात सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल जादूगोड़ा में ईएल भुगतान पूरा, मजदूरों को मिली राहत, सात सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल जादूगोड़ा में ईएल भुगतान पूरा, मजदूरों को मिली राहत, सात सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) जादूगोड़ा में मंगलवार से जारी ठेका मजदूरों की हड़ताल के बीच एक अहम प्रगति सामने आई है। वर्ष 2023–24 की ईएल (अर्न्ड लीव) राशि का भुगतान सभी संबंधित मजदूरों को कर दिया गया है। यूसीआईएल प्रबंधन द्वारा करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने से मजदूरों में संतोष और खुशी देखी जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल सेक्शन में वर्ष 2023 के 695 मजदूरों को 25 लाख रुपये और वर्ष 2024 के 1200 मजदूरों को 46 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं माइंस सेक्शन में 2023 के लिए 23 लाख और 2024 के लिए 7 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। मकर संक्रांति के पर्व से पहले ईएल राशि मिलने से मजदूरों ने राहत की सांस ली है।

    हालांकि मजदूर संगठनों ने साफ किया है कि ईएल भुगतान आठ सूत्री मांगों में से केवल एक मांग थी। शेष सात अहम मांगों पर ठोस और लिखित समझौता होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मजदूर नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी ने कहा कि ईएल भुगतान प्रबंधन की जिम्मेदारी थी, जिसे काफी विलंब के बाद पूरा किया गया। बार-बार तारीख टूटने के कारण ही आंदोलन की स्थिति बनी।

    इस बीच जिला प्रशासन की नाराजगी भी सामने आई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बार-बार वादाखिलाफी के कारण इस हड़ताल में यूसीआईएल प्रबंधन को प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। एक वरीय अधिकारी ने कहा कि कई बैठकों और लिखित निर्देशों के बावजूद प्रबंधन अपने वादों पर खरा नहीं उतरता, जिससे प्रशासन की भी किरकिरी होती है।

    यूसीआईएल अधिकारी टी. भट्टाचार्य द्वारा हड़ताल समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी मजदूरों और स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। बावजूद इसके कड़ाके की ठंड में ठेका मजदूर जादूगोड़ा अस्पताल चौक के समीप धरने पर डटे हुए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यूसीआईएल प्रबंधन शेष सात मांगों पर कब और कैसे वार्ता शुरू करता

    मजदूरों को मिली राहत यूसीआईएल जादूगोड़ा में ईएल भुगतान पूरा सात सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील हॉस्पिटल में दवा संकट पर खबर का असर, के फार्मा को 88 लाख का भुगतान, अब भी 3 करोड़ से अधिक बकाया
    Next Article तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराया, चालक की दर्दनाक मौत, सर धर अलग

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.