Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को हुआ समापन, संगठन के बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को हुआ समापन, संगठन के बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता

    News DeskBy News DeskApril 30, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को हुआ समापन, संगठन के बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बिस्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में चल रहे जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार दोपहर को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन भाजपा झारखंड के पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने ‘केंद्र सरकार की योजनाएं एवं हमारा प्रदेश’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद की ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है। अब सरकार जनहित एवं विकास से जुड़े फैसले तेजी से लेने के लिए जानी जाती है। सैकड़ो बड़ी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे देश में चल रही हैं। मोदी सरकार का प्रयास है कि लोग आत्मनिर्भर बनें और यह देश हर स्तर पर स्वदेशी और आत्मनिर्भर बने। कहा कि केंद्र सरकार ने स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मुद्रा लोन, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत से देश के करोड़ों जरूरतमंद जनता को इलाज के बोझ से मुक्ति दिलाने, करोड़ों गरीब महिलाओं को उज्ज्वल योजना के माध्यम से सशक्तीकरण, किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक कृषि सहायता राशि, जनधन खाते के माध्यम से सीधे प्रोत्साहन राशि प्रदान करने जैसे सर्व स्पर्शी निर्णयों के माध्यम से नए भारत का सृजन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाभार्थी से लगातार सम्पर्क में रहने और अन्य जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

    पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर बाउरी ने प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य और विपक्ष में पार्टी की भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से अलग ध्येयनिष्ठ और मूल्य आधारित राजनीति करने वाला राजनीतिक दल है। यह विचारधारा और उच्च मूल्यों का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी का आज तक विभाजन नहीं हुआ है। भाजपा वोट बैंक की नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के पास वर्तमान में दोहरी जिम्मेदारी है केंद्र में भाजपा सत्ता में है और झारखंड में विपक्ष में है। मोदी जी के नेतृत्व में असंभव कार्यों को भी संभव किया जा चुका है। प्रदेश में कार्यकर्ताओं को जनता और केंद्र सरकार के बीच में सेतु के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने राज्य में हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भी जमकर हमला बोला।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने 2014 के बाद युगान्तकारी परिवर्तन पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सीमा सुरक्षा एवं आतंकवाद के मामलों पर उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त की है। देश ने रक्षा के क्षेत्र में उच्च मापदंड स्थापित किये हैं। जिससे विश्व के महाशक्ति माने जाने वाले देश भी भारत का लोहा मानते हैं।

    इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, पप्पू सिंह, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, संजीव कुमार, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, बिनानन्द सिरका, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, रेणु झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, सुनील सिंह, मीना देवी, छोटन मिश्रा, मुकेश मिश्रा, सुबोध झा, प्रो. जटा शंकर पांडेय, विभीषण सिंह सरदार, श्रीराम प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, प्रमिला देवी, शांति देवी, मीणा सिन्हा, पंचम जंघेल, सानंद प्रधान, हेमंत साहू, संजीव सिंह, दीपक निषाद, रेणू शर्मा, लक्ष्मण सिंह, भारती देवी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3000 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का भंडाफोड़, बरेली पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी साइबर ठग को किया गिरफ्तार
    Next Article 1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, 5000 से अधिक एलपीजी पंचायतों का होगा आयोजन

    Related Posts

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    April 27, 2026

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    April 27, 2026

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.