Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, 5000 से अधिक एलपीजी पंचायतों का होगा आयोजन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, 5000 से अधिक एलपीजी पंचायतों का होगा आयोजन

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत तेल विपणन कंपनियां उज्ज्वला दिवस के अवसर पर 5000 से अधिक एलपीजी पंचायतों का आयोजन करेंगी, जहां अनुभव साझा करने के अलावा, एलपीजी के सुरक्षित और निरंतर उपयोग के उद्देश्य से, ग्राहक नामांकन को अधिकतम करने के सभी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) प्रत्येक बीपीएल परिवार को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करके सामाजिक समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 मई 2016 को बलिया, उत्तर प्रदेश में किया गया था।
    अधिकारियों ने बताया कि उज्ज्वला 2.0 के तहत एलपीजी पंचायतों के अलावा नए कनेक्शनों का वितरण, नई पीएमयूवाई श्रेणियों का विवरण और वर्तमान उज्ज्वला 2.0 योजना के लिए केवाईसी फॉर्म का संग्रह, मुफ्त हॉट प्लेट सेवा शिविरों का आयोजन, सुरक्षा क्लीनिकों का संगठन, उज्ज्वला लाभार्थियों की सुविधा जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिकॉर्ड समय में गरीब लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है और सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उज्ज्वला दिवस के अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली डिब्रूगढ़, असम में एक उज्ज्वला दिवस समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और नए उज्ज्वला लाभार्थियों को कनेक्शन सौंपेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को हुआ समापन, संगठन के बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता
    Next Article ईद उल फितर के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.